ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना! भरभराकर गिरा निर्माणाधीन ‘लाइट हाउस’ का एक हिस्सा, गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

RANCHI: केंद्र सरकार ने गरीबों को पक्का मकान देने के उद्देश्य से लाइट हाउस परियोजना की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जनवरी 2021 को झारखंड लाइट हाउस परियोजना का

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना! भरभराकर गिरा निर्माणाधीन ‘लाइट हाउस’ का एक हिस्सा, गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: केंद्र सरकार ने गरीबों को पक्का मकान देने के उद्देश्य से लाइट हाउस परियोजना की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जनवरी 2021 को झारखंड लाइट हाउस परियोजना का शुभारंभ किया था। उस वक्त इस परियोजना को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए थे। योजना के तहत राजधानी रांची में बन रहे 8 तल्ले के भवन का एक हिस्सा गिरने के बाद इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।


दरअसल, झारखंड के गरीब और कमजोर लोगों को अपना पक्का मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने झारखंड लाइट हाउस परियोजना की शुरुआत की थी। दावा किया गया था कि गरीबों को भूकंपरोधी और मजबूत घर मिलेगा। धुर्वा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर में गरीबों के लिए इस आवासीय कॉलोनी का निर्माण हो रहा है। रविवार की देर रात निर्माणाधीन भवन का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि यह घटना रात के वक्त हुई, अगर दिन में यह हादसा हुआ होता तो कई लोगों की जान तक जा सकती थी।


इस आवासीय कॉलोनी का निर्माण 3डी कंस्ट्रक्शन सिस्टम से हो रहा है। पहली बार इस तकनीक से देश के 6 शहरों लखनऊ, राजकोट, इंदौर, चेन्नई, अगरतला और रांची में भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। रांची में लाइट हाउस प्रोजेक्ट का ठेका मेसर्स एसजीसी मैजिक्रीट एलएलपी नामक एजेंसी को दिया गया है। केंद्र सरकार ने इस कंपनी को रांची में 1008 फ्लैट बनाने की जिम्मेदारी दी है। मकान का एक हिस्सा ध्वस्त होने के बाद अब लोग इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें