ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

झारखंड: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, घर लौट रहे थे बाइक सवार तीन भाई

GUMLA: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के गुमला से आ रही है, जहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लड़कों को रौंद डाला,

झारखंड: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, घर लौट रहे थे बाइक सवार तीन भाई
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GUMLA: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के गुमला से आ रही है, जहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लड़कों को रौंद डाला, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक एक समारोह में शामिल होने के लिए गुमला के पूना टोली पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होकर तीनों वापस घर लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना सिसई थाना क्षेत्र के बीएन जालान कॉलेज के पास की है।


मृतकों की पहचान सिसई थाना क्षेत्र के कूलंकेरी बगीचा टोली निवासी 17 वर्षीय विकास उरांव, 20 वर्षीय वीरेंद्र उरांव और 18 साल के बुद्धेश्वर उरांव के रूप में हुई है। तीनों आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को तीनों अपनी बहन के बड़ा महिमानी समारोह में शामिल होने के लिए सिसई के पूनाटोली पहुंचे थे। जहां से लौटने के दौरान बीएन जालान कॉलेज पास तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने तीनों को रौंद डाला, जिससे मौके पर ही तीनों भाइयों की मौत हो गई।


उधर, स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनो शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। एक ही परिवार के तीन लड़कों की एक साथ मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में मातम का माहौल है। बता दें कि दो दिन पहले भी सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की करौंदी के पास दर्दनाक मौत हो गई थी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें