ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

झारखंड बजट सत्र में BJP का हंगामा, स्पीकर ने जताई नाराजगी, बोले- व्यवस्था के नाम पर अव्यवस्था ठीक नहीं

RANCHI: आज झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे चरण के तीसरे दिन भी BJP विधायकों ने हंगामा किया. बता दें BJP नियोजन नीति और 1932 के खतियान पर CM के जवाब की मांग कर रही थी. BJP वि

झारखंड बजट सत्र में BJP का हंगामा, स्पीकर ने जताई नाराजगी, बोले- व्यवस्था के नाम पर अव्यवस्था ठीक नहीं
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: आज झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे चरण के तीसरे दिन भी BJP विधायकों ने हंगामा किया. बता दें BJP नियोजन नीति और 1932 के खतियान पर CM के जवाब की मांग कर रही थी. BJP विधायकों ने  सबसे पहले विधानसभा के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया फिर सदन के भीतर वेल में जाकर भी हंगामा किया. वही BJP  विधायक अमर बाउरी और भानुप्रताप शाही ने कहा कि सरकार स्पष्ट करे कि यह 60-40 का क्या मामला है.


बता दे आज सदन की कार्यवाही के क्रम में कई बार नोक-झोंक हुई. जब स्पीकर BJP विधायकों को शांत होकर सीट में बैठने को बोल रहे थे तभी आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने उनपर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि वह क्यों CM से नहीं कहते कि हमें 1932 और नियोजन नीति पर स्पष्ट जवाब दे.


सदन में प्रश्नकाल के दौरान लोबिन हेम्ब्रम ने पेसा एक्ट का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि केंद्रीय कानून द्वारा आदिवासी-मूलवासी की संस्कृति और जल-जंगल और जमीन की सुरक्षा की बात कही गई थी लेकिन एक आदिवासी बहुल झारखंड राज्य में अब तक क्यों पेसा एक्ट लागू नहीं हुआ. जिसके बाद मंत्री आलमगीर आलम ने जवाब देते हुए कहा कि कुछ विभागों की रिपोर्ट आएगी तब जाकर इस पर कोई फैसला होगा. लोबिन हेम्ब्रम ने सरकार से तारिख तय करने को कहा तो मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि आप भी मंत्री रहे हैं. चीजों को समझते हैं. इसका जवाब देते हुए लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि मैं कभी भी ऐसा मंत्री नहीं रहा. उन्होंने कहा कि झाररखंड में जल-जंगल और जमीन की खुली लूट हो रही है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें