ब्रेकिंग
कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुककटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

झारखंड बजट सत्र का तीसरा दिन की कार्यवाही शुरू, जानें आज कौन-सा बजट पेश करेगी सरकार

RANCHI: झारखंड बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। बजट सत्र की कार्यवाही शुरु हो चुकी है। दूसरे दिन के तरह ही तीसरे दिन भी भाजपा के विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया है। विप

झारखंड बजट सत्र का तीसरा दिन की कार्यवाही शुरू, जानें आज कौन-सा बजट पेश करेगी सरकार
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। बजट सत्र की कार्यवाही शुरु हो चुकी है। दूसरे दिन के तरह ही तीसरे दिन भी भाजपा के विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया है। विपक्ष नियोजन नीति लागू करने की मांग कर रहे हैं। वहीं पूर्व शिक्षा मंत्री नीरा यादव, भाजपा के सचेतक बिरंची नारायण, समरीलाल सहित कई विधायकों ने हाथ में तख्ती बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही बीजेपी नेता हेमंत सोरेन सरकार पर राज्य के युवा से छल करने का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच सदन में तासरे दिन की कार्यवाही शुरु हो गई है। 


बता दें कि, आज विधानसभा में सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। आज की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरु होगी साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा की जाएगी। सदन की दो दिन की कार्यवाही पूरी हो चुकी है। पहले दिन सदन की कार्यवाही की शुरूआत राज्यपाल के संबोधन से शुरू की गई थी। लेकिन शोक प्रकास के बाद कार्यवाही को मंगलवार को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। वहीं दूसरे दिन सदन की कार्यवाही तीखे नोक-झोक के बीच चलती रही। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायक प्रदर्शन करते दिखे। वहीं सदन के बाहर बीजेपी के विधायकों ने कई मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और हेमंत सरकार से इस्तीफे तक की मांग की। 


दरअसल, झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान दूसरे दिन सदन में जम कर हंगामा हुआ। बीजेपी विधायको ने विरोध प्रदर्शन किया। हेमंत सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए। उनसे इस्तीफे की मांग की। विपक्ष के नेताओं ने कहा कि, हेमंत ना उनकी सुनते हैं और ना ही गुरुजी की सूनते हैं केवल अपने मन की करते हैं।  वहीं सत्ता पक्ष जेएमएम के विधायक लोबिन हेम्ब्रम भी स्थानीय नीति, नियोजन नीति समेत कई मुद्दों को लेकर अनोखे तोर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इन सब के साथ सदन के बाहर कांग्रेस के निलंबित विधायक इरफान अंसारी भी पोस्टर लकेर बैठे थे और प्रदर्शन कर रहे थे। 


बता दें कि, पहले दिन राज्यपाल में अपने अभिभाषण में सरकार की तारीफों की पोल बांध दी थी। उन्होंने हेमंत सरकार के द्वारा की गई कार्यों का उल्लेख किया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच में जमकर बहस हुई। दोनों पक्षों के विधायक एक दूसरे को धमकी देते नजर आ रहे थे। इसी गरमा गर्मी में बजट सत्र का दूसरा दिन खत्म हुआ। जिसके बाद आज तीसरा दिन है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें