ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

झारखंड बजट सत्रः BJP विधायकों पर नाराज हुए स्पीकर, कहा- पहले नियम का पालन करें फिर समय की मांग करें

RANCHI: झारखंड बजट सत्र के के दसवें दिन सदन के बाहर पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच वाक युद्ध शुरू हुआ। बीजेपी विधायक पिछले दिनों में स्लोगनणयुक्त वस्त्र पहन कर विधानपरिषद में हं

झारखंड बजट सत्रः BJP विधायकों पर नाराज हुए स्पीकर, कहा- पहले नियम का पालन करें फिर समय की मांग करें
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड बजट सत्र के के दसवें दिन सदन के बाहर पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच वाक युद्ध शुरू हुआ। बीजेपी विधायक पिछले दिनों में स्लोगनणयुक्त वस्त्र पहन कर विधानपरिषद में हंगामा कर रहे थे। गरुवार के दिन भी भी विपक्ष सदन में प्रश्नकाल के दौरान सदन में विपक्ष का हंगामा जारी रहा जिसके कारण सदन के कार्रवाही को बीच में ही स्थगित करना पड़ा। वहीं सदन में उपस्थित स्पीकर विपक्ष से नाराज दिख रहे थे। स्पीकर कार्रवाही के शुरूआत से ही विपक्ष के ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। वहीं विपक्ष के बार- बार हाथ उठाने के बाद भी स्पीकर उन्हें प्रश्न पुछने की अनुमती नहीं दे रहे थे। 


दरअसल, बीजेपी विधायक पिछले कुछ दिनों से सदन की कार्रवाही में स्लोगनणयुक्त वस्त्र पहन कर आ रहें है। । जिसपर बुधवार को स्पीकर ने विपक्ष के नेताओं से कहा कि, वो लोग आसान के नियमम का उल्लंघन ना करें और सदन में स्लोगनणयुक्त वस्त्र पहन कर ना आए। इसके बावजूद भी भाजपा विधायकों ने गुरुवार को सदन में स्लोगनणयुक्त वस्त्र पहन कर आए। जिसके बाद विपक्ष के बार-बार समय मांगने पर स्पीकर उन्हें समय नहीं दे रहे थे। वहीं विपक्ष के समय की मांग करने पर स्पीकर ने कहा कि, जब आसन के आदेश का पालन ही नहीं करते हैं तो आसान से समय क्यों मांगते हैं। पहले आप नियमन का पालन कीजिये तब समय मिलेगा। वहीं  झामुमो विधायक सरफराज अहमद ने कहा कि 4 दिनों से विपक्ष के द्वारा सदन में जो आचरण किया जा रहा है वो देखा नहीं जा रहा है। यह अच्छा नहीं है। वोकल माइनॉरिटी साइलेंट मेजोरिटी पर हावी है। इसपर कार्रवाई होनी चाहिए।


बता दें कि, सोमवार को बजट सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष 1932, नियोजन नीति और 60-40  पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्पष्टीकरण मांग रहा है। साथ ही बीजेपी विधायक 60-40 नाय चलतौ और 1932 का क्या हुआ लिखा हुआ टीशर्ट पहनकर सदन में आए। स्पीकर ने कहा कि यह नियम के अनुकूल नहीं है। वहीं सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टीशर्ट को लेकर अच्छी-खासी तकरार भी देखने को मिली।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें