ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

झारखंड अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर, ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई गई, जानिए डिटेल

RANCHI: झारखंड अग्निवीरों में शामिल होने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जिन युवाओं ने किसी कारणवश अग्निवीर के प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म नहीं भर पाए थ

झारखंड अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर, ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई गई, जानिए डिटेल
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड अग्निवीरों में शामिल होने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जिन युवाओं ने किसी कारणवश अग्निवीर के प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके लिए काम की खबर है। झारखंड के सभी जिलों में भारतीय सेना में भर्ती के लिए प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि को बढ़ा दी गई है। अब सेना में अग्निवीर बनने के लिए उत्सुक प्रतिभागी 20 मार्च तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

दरअसल, भारतीय थल सेना में वर्ष 2023-24 की भर्ती प्रक्रिया के लिए 16 फरवरी से ही फॉर्म भरे जा रहे है। इससे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 मार्च तक तय की गई थी। जिसे बढ़ाकर अब 20 मार्च कर दिया गया है। वहीं 5 दिनों के अतिरिक्त समय मिलने से उन उम्मीदवारों को फायदा होगा, जो किसी कारण फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे। उम्मीदवार इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट Joinindianarmy.Nic.In पर लॉग इन कर आवेदन कर सकते हैं।


बताते चलें कि, अग्निवीरों के लिए लिखित परीक्षा अप्रैल में आयोजित की जानी है। वहीं लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कॉल लेटर भेजा जाएगा। मालूम हो कि अग्निवीर भर्ती के लिए पहले लिखित परीक्षा पास करनी होती है, उसके बाद ही शारीरिक दक्षता और मेडिकल पास अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें