ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

झारखंड विधानसभा चुनाव : पांचवे चरण की नामांकन प्रक्रिया तेज, हेमंत सोरेन ने बरहेट से भरा पर्चा

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण की 16 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुइस मरांड

झारखंड विधानसभा चुनाव : पांचवे चरण की नामांकन प्रक्रिया तेज, हेमंत सोरेन ने बरहेट से भरा पर्चा
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण की 16 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और  समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुइस मरांडी समेत कई दिग्गजों ने सोमवार को अपनी-अपनी सीटों से पर्चा भरा।

डॉ. लुईस मरांडी ने जहां दुमका से नामांकन किया, वहीं हेमंत सोरेन ने बरहेट से अपने नामजदगी का पर्चा भरा। हेमंत इस बार दुमका और बरहेट दोनों सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। दुमका से वह पहले ही नॉमिनेशन कर चुके हैं।

इधर जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रांची में माता-पिता का आशीर्वाद लेकर बरहेट से नामांकन करने निकले।  हेमंत ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया। उनके साथ राजमहल के सांसद विजय हांसदा और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन इस बार दो सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 29 नवंबर को दुमका से अपना नामांकन दाखिल किया था।

हेमंत ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी इन्हीं दो सीटों से चुनाव लड़ा था। वे दुमका से चुनाव हार गए थे। उनका दावा है कि इस बार वे हार का बदला दोनों जगहों से चुनाव जीतकर लेंगे।

पांचवें और अंतिम चरण के लिए प्रत्याशियों की ओर से दाखिल नामांकन पत्रों की 4 दिसंबर को जांच की जायेगी। 6 दिसंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले पायेंगे। 6 दिसंबर को ही उम्मीदवारों को उनका चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जायेगा।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें