ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

झारखंड में रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, 8 साल के बेटे की हालत नाजुक

KODERMA: कोडरमा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने का मिला है। यहां तेज गति से आ रही बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि 8 साल का मासूम

झारखंड में रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, 8 साल के बेटे की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KODERMA: कोडरमा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने का मिला है। यहां तेज गति से आ रही बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि 8 साल का मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


मृतकों की पहचान गिरिडीह के राजधनवार थाना क्षेत्र के बलहारा गांव निवासी 42 वर्षीय मो. मंजूर और उनकी 35 वर्षीय पत्नी मुनिया खातून के रूप में हुई है जबकि उनका 8 वर्षीय बेटा सोहेल गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि मों. मंजूर अपनी पत्नी और बेटे के साथ किसी काम से बलहारा से कोडरमा की तरफ जा रहे थे, तभी सामने से आ रही त्रिमूर्ति ट्रेवल्स की बस ने बाइक को रौंद डाला।


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची नवलशाही थाना की पुलिस ने तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि बेटे का इलाज जारी है। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दिए जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। एक साथ दो लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें