ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

झारखंड : जंगली हाथी ने लड़की को कुचलकर उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में आक्रोश

SIMDEGA : झारखंड के सिमडेगा से फिर इंसान और हाथियों के बीच संघर्ष में जानमाल के नुकसान की खबर सामने आई है। सिमडेगा में जंगली हाथी ने लड़की को कुचलकर मार डाला। जिससे ग्रामीणों में क

झारखंड : जंगली हाथी ने लड़की को कुचलकर उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में आक्रोश
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SIMDEGA : झारखंड के सिमडेगा से फिर इंसान और हाथियों के बीच संघर्ष में जानमाल के नुकसान की खबर सामने आई है। सिमडेगा में जंगली हाथी ने लड़की को कुचलकर मार डाला। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश का माहौल बना हुआ है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, सिमडेगा में जंगली हाथी ने लड़की को कुचलकर मार डाला। यह घटना बांसजोर थानाक्षेत्र अंतर्गत टेंगरा टुकु गांव की है जहां जंगल से भटके हाथी ने लड़की को कुचल दिया। हाथी के हमले में लड़की की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने वन विभाग पर गांव वालों के जानमाल की सुरक्षा के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मृतक लड़की के परिजनों के लिए मुआवजा और स्थायी सुरक्षा की मांग की है। 


बताया जा रहा है कि, बांसजोर प्रखंड के उरते पंचायत अंतर्गत टेंगराटुकू गांव में जंगली हाथी ने 8 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया। सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री एनोस एक्का और झारखंड पार्टी के जिलाध्यक्ष संदेश एक्का घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। वन विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे और तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई। 


आपको बताते चलें कि,इस वर्ष झारखंड के हजारीबाग, रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और सिमडेगा में हाथियों और मनुष्यों के बीच संघर्ष की घटनाओं में वृद्धि देखने को मिली है। इस वर्ष तकरीबन 2 दर्जन लोगों ने हाथियों के हमले में जान गंवाई है। इसमें राजधानी रांची स्थित एक गांव में जंगली हाथी द्वारा 4 व्यक्तियों को एक साथ ही कुचलकर मार डालने की घटना भी शामिल है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें