ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

इंडिया गठबंधन की दिल्ली में बैठक कल, हेमंत सोरेन नहीं होंगे शामिल, जानिये क्या है कारण?

JHARKHAND: 19 दिसंबर यानि कल इंडिया गठबंधन की बैठक होने वाली है। बैठक में शामिल होने के लिए I.N.D.I.A. गठबंधन के नेताओं का दिल्ली पहुंचने का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री

इंडिया गठबंधन की दिल्ली में बैठक कल, हेमंत सोरेन नहीं होंगे शामिल, जानिये क्या है कारण?
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JHARKHAND: 19 दिसंबर यानि कल इंडिया गठबंधन की बैठक होने वाली है। बैठक में शामिल होने के लिए I.N.D.I.A. गठबंधन के नेताओं का  दिल्ली पहुंचने का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव सहित कई नेता दिल्ली पहुंच भी गये हैं। लेकिन अब जो बातें निकलकर सामने आ रही है कि दिल्ली में होने वाली बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल नहीं होंगे। 


उनकी जगह राजमहल से झामुमो सांसद विजय हांसदा और राज्यसभा सदस्य महुआ माजी कल की बैठक में शामिल होंगे। हेमंत सोरेन के दिल्ली नहीं जाने का कारण यह है कि झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। जिसके कारण हेमंत सोरेन दिल्ली नहीं जा पाएंगे। वही इसके अलावे जिलों के दौरे में सीएम हेमंत व्यस्त है इसलिए उन्होंने दिल्ली नहीं जाने का फैसला लिया है। 


बता दें कि इससे पहले 6 दिसंबर को विपक्षी दलों की बैठक हुई थी उसमें भी झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन शामिल नहीं हुए थे। वही बिहार के सीएम भी उस बैठक में शामिल नहीं हो पाये थे उनकी जगह जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बैठक में दिखे थे। अब 19 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक दिल्ली में होने जा रही है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो आज ही दिल्ली के रवाना हो गये लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली नहीं जाने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि हेमंत सोरेन की जगह उनके प्रतिनिधि दिल्ली जाएंगे। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक है ना?  


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें