ब्रेकिंग
आपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावBihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावBihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा

राजीव अरूण एक्का से ईडी ने शुरू की पूछताछ, विशाल चौधरी के ऑफिस में सरकारी फाइल निबटाने के मामले में ईडी ने जारी किया था समन

RANCHI: मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरूण एक्का से सोमवार की सुबह ईडी ने पूछताछ शुरू की. सुबह करीब 11 बजे राजीव अरूण एक्का हाथ में फाइल और पानी का बोतल लेकर प्रवर्तन निदेशालय के रांची स्थ

राजीव अरूण एक्का से ईडी ने शुरू की पूछताछ, विशाल चौधरी के ऑफिस में सरकारी फाइल निबटाने के मामले में ईडी ने जारी किया था समन
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरूण एक्का से सोमवार की सुबह ईडी ने पूछताछ शुरू की. सुबह करीब 11 बजे राजीव अरूण एक्का हाथ में फाइल और पानी का बोतल लेकर प्रवर्तन निदेशालय के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में दाखिल हुए. ईडी ऑफिस में जाते समय मीडिया ने एक्का से कई सवाल किये लेकिन उन्होने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया और सीधे ईडी कार्यालय के अंदर चले गए.


झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राजीव अरूण एक्का का एक वीडियो मीडिया के सामने पेश किया था, इस वीडियो में दिखाया गया था कि राजीव अरूण एक्का विशाल चौधरी के ऑफिस में बैठकर सरकारी फाइल का निपटारा कर रहे है, और साथ ही बैठा विशाल चौधरी पैसे के लेनदेन के संबंध में साथ में खड़ी महिला कर्मचारी से सवाल जवाब कर रहा था. मरांडी ने इस पूरे मामले में राजीव अरूण एक्का पर करप्शन का चार्ज लगाते हुए पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी.


राजीव अरूण एक्का को लेकर जारी वायरल वीडियो पर जमकर बवाल हुआ था. बीजेपी के नेताओं ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग कर थी. वीडियो वायरल होने के तत्काल बाद ही हेमंत सरकार ने एक्शन उठाते हुए राजीव अरूण एक्का को अपने पद से हटा दिया था और उनका तबादला कर दिया था. वीडियो वायरल होने के बाद ईडी ने एक्का को पहला समन जारी कर 15 मार्च को हाजिर होने का आदेश दिया था, समन मिलने के बाद एक्का ने विधानसभा सत्र में अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए 24 मार्च के बाद हाजिर होने का समय मांगा था. ईडी ने विधानसभा सत्र के मद्देनजर उनके पत्र पर विचार करते हुए 27 मार्च को सुबह 11 बजे हाजिर होने का समय दिया था.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें