ब्रेकिंग
सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियानसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ब्लास्ट हुआ ताजिया, 4 लोगों की मौत, 9 की हालत गंभीर

BOKARO : झारखंड के बोकारो में आज अहले सुबह मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कुल 13 लोग बुरी तहर झुलस गए। जिसमें चार लोगों

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ब्लास्ट हुआ ताजिया, 4 लोगों की मौत, 9 की हालत गंभीर
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BOKARO : झारखंड के बोकारो में आज अहले सुबह मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कुल 13 लोग बुरी तहर झुलस गए। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। यहां बेरमो इलाके के खेतको में सुबह करीब 6:00 बजे कुछ लोग मुहर्रम में ताजिया लेकर जा रहे थे, तभी वह 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आ गया। जिसके बाद करंट लगने से 4 लोगों की मौत हो गई,जबकि 9 लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। जहां इनलोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, ताजिया उठाने के दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाइटेंशन लाइन ताजिए में सट गई, जिससे ताजिया के जुलूस में रखी बैट्री ब्लास्ट हो गया। लोगों ने तत्काल सभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं लोगों ने अस्पताल में एम्बुलेंस न होने और बदहाली को लेकर काफी हंगामा किया। हालांकि बाद में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो भेजा गया है। इस हादसे में कुल 13 लोग घायल हो गये हैं घायलों में चार की मौत हो गयी है। जबकि सात की स्थिति गंभीर बनी हुई है और दो लोगों को घर भेज दिया गया है। घटना के बाद खेतको में परिजनों एवं लोगों के बीच चीख पुकार मच गई।


बताया जा रहा है कि,  ताजिया को इमाम बाड़ा शिफ्ट करने लोग जा रहे थे।इसी दौरान यह हादसा हो गया. मरने वालों में आसिफ रजा (21 वर्ष), एनामुल रब (35 वर्ष), गुलाम हुसैन (18 वर्ष), साजिद अंसारी (18 वर्ष) शामिल है। घायलों में सालुद्दीन अंसारी, इब्राहिम अंसारी, लाल मोहमद, फिरदौस अंसारी, मेहताब अंसारी, आरिफ अंसारी शहबाज अंसारी, मोजोबिल अंसारी और साकिब अंसारी घायल हैं. सभी घायलों का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है।


इधर, इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पेटरवार शैलेंद्र चौरसिया पहुंचे। उन्होंने बताया कि ताजिया में 11 हजार के हाइटेंशन तार सट गया था। इस हादसे की चपेट में कुल 13 लोग आया था। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोगों का इलाज चल रहा है और दो लोगों को घर भेज दिया गया है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें