ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

भूपेश बघेल के साथ मंच पर नजर आए हेमंत सोरेन, छत्तीसगढ़ में बोले.. आदिवासियों का विकास पहली प्राथमिकता

DESK : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मंच पर नजर आए। दरअसल छत्तीसगढ़ के आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव 2021 के मौके पर हे

भूपेश बघेल के साथ मंच पर नजर आए हेमंत सोरेन, छत्तीसगढ़ में बोले.. आदिवासियों का विकास पहली प्राथमिकता
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मंच पर नजर आए। दरअसल छत्तीसगढ़ के आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव 2021 के मौके पर हेमंत सोरेन रायपुर पहुंचे। झारखंड के मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ना केवल मंच साझा किया बल्कि छत्तीसगढ़ में उनकी तरफ से किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना भी की। हेमंत सोरेन ने एलान किया है कि उनकी प्राथमिकता आदिवासियों का विकास है साथ ही साथ नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ और झारखंड सरकार एकजुट होकर काम करेंगे। 


हेमंत सोरेन ने कहा कि नक्सलवाद के साथ विकास की धारा आगे नहीं बढ़ सकती झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ के साथ मिलकर नक्सलवाद पर रोकथाम के लिए एक काम करेंगे छत्तीसगढ़ में आयुर्वेद किए गए आदिवासी नृत्य महोत्सव कि हेमंत सोरेन ने सराहना की हेमंत सोरेन ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से हमारी सभ्यता और संस्कृति ना केवल बची रहती है बल्कि देश दुनिया के सामने इसे विस्तार भी मिलता है।


इस मौके पर हेमंत सोरेन ने कहा कि वह एक आदिवासी समाज से आते हैं लेकिन इसके बावजूद आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं वह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हमारे समाज के लोगों को इससे खुशी मिलती है। सोरेन ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में मुझे मुख्य अतिथि बनने का मौका मिला। मैं अगर मुख्यमंत्री नहीं रहता तो इस कार्यक्रम में जरूर शिरकत करता। आपको बता दें कि साल 2019 में आदिवासी नृत्य महोत्सव की शुरुआत की गई थी। छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाला यह अपने आप में एक अनूठा आयोजन है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें