ब्रेकिंग
Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

हेमंत सरकार के खिलाफ लालू की पार्टी करेगी विरोध प्रदर्शन, 28 जून को ये पार्टियां भी देंगी साथ

RANCHI: झारखंड में CPI, RJD, JDU ने हेमंत सरकार के खिलाफ राजभवन के समक्ष 28 जून को धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है. जहां कई क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को पूर्णतः लाग

हेमंत सरकार के खिलाफ लालू की पार्टी करेगी विरोध प्रदर्शन, 28 जून को ये पार्टियां भी देंगी साथ
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड में CPI, RJD, JDU ने हेमंत सरकार के खिलाफ राजभवन के समक्ष 28 जून को धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है. जहां कई क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को पूर्णतः लागू करने और विस्थापन आयोग की मांग को लेकर ये प्रदर्शन किया जायेगा. 


बता दें  CPI के प्रदेश कार्यालय में वाम दलों और अन्य सहयोगी दलों की संयुक्त PC में पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता ने इसकी घोषणा की. जहां सीपीआई नेता और पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता ने बताया कि राज्य भर में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ अलग अलग संगठन आंदोलन कर रहे हैं. इस आंदोलन को रोकने के लिए पुलिसिया बल से रोकने की कोशिश की जा रही है. इसलिए अब यह लड़ाई वामदल, राजद और जदयू के सहयोग से लड़ेगा.


पूर्व सांसद ने कहा कि हेमंत सोरेन ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि जब वह सत्ता में आएंगे तब राज्य में विस्थापन आयोग का गठन करेंगे. लेकिन अब साढ़े तीन साल हो गए राज्य में विस्थापन आयोग का गठन नहीं हुआ है. भुनेश्वर मेहता ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने स्थानीय विस्थापित लोगों को नौकरी दिलाने का वादा किया था. ऐसे में एचईसी की जमीन पर बने विधानसभा और झारखंड उच्च न्यायालय में 75% नौकरी एचईसी के विस्थापित परिवार को मिलना चाहिए.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें