ब्रेकिंग
बचाने की कोशिश तो नहीं..? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस का एक्शन हुआ पर अफसर पर कार्रवाई के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबचाने की कोशिश तो नहीं..? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस का एक्शन हुआ पर अफसर पर कार्रवाई के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता

हेमंत कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 26 एजेंडों पर लगी मुहर, राज्यकर्मियों का हंगाई भत्ता बढ़ा

RANCHI: झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है। हेमंत कैबिनेट ने कुल 26 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई है। कैबिनेट क

हेमंत कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 26 एजेंडों पर लगी मुहर, राज्यकर्मियों का हंगाई भत्ता बढ़ा
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है। हेमंत कैबिनेट ने कुल 26 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई है। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा विभिन्न विभागों के मंत्री मौजूद रहे। हेमंत सरकार ने राज्यकर्मियों को बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ता को बढ़ा दिया है। महंगाई भत्ते को 34 से बढ़ाकर सरकार ने 42 फिसदी करने का फैसला लिया है। सरकार का यह फैसला 1 जनवरी से ही लागू होगा।


इसके साथ ही सरकार ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। सरकार ने कामडारा के प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप तिर्की को आरोप मुक्त कर दिया है। वहीं कार्मिक विभाग में नियुक्ति के लिए प्रपत्र 5 ही मान्य होगा। सरकार ने पारिवारिक पेंशन में भी महंगाई भत्ते में 34 प्रतिशत की वृद्धि का फैसला लिया है। हेमंत कैबिनेट ने संविदा कर्मियों के राशि में 7वें वेतनमान के अनुरुप बढ़ोत्तरी की स्वीकृति दी है।


झारखंड के स्थानीय नगर निकाय में आम निर्वाचन प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण राज्य के 34 निकाय के संचालन के लिए प्रशासक के नियुक्ति को सरकार ने स्वीकृति दी है। कैबिनेट ने उद्योग निदेशालय में उद्योग विस्तार पदाधिकारी से संबंधित नियमावली में संशोधन को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही झारखंड मोटर यान निरीक्षण संवर्ग नियमावली 2023 की स्वीकृति मिली है।


राज्य से बाहर आपदा या दुर्घटना के शिकार होने वाले श्रमिकों के सहायता राशि में बढ़ोतरी की स्वीकृति देते हुए सरकार ने 25 हजार से बढ़ाकर राशि को 50 हजार किया है। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के तहत नावाडीह में डिग्री कॉलेज के लिए 25 करोड़ की स्वीकृति सरकार ने दी है। वहीं पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में अनुमंडल न्यायलय के गठन की स्वीकृति के साथ ही सरकार ने झारखंड औषधि नियंत्रण सेवा नियमावली के गठन की भी स्वीकृति दे दी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें