ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

हेमंत कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडो पर लगी मुहर, अब 50 साल से अधिक उम्र वालों को मिलेगा पेंशन, 140 मध्य विद्यालय बनेंगे हाई स्कूल

RANCHI: झारखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें 25 एजेंडो पर मुहर लगाई ग

हेमंत कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडो पर लगी मुहर, अब 50 साल से अधिक उम्र वालों को मिलेगा पेंशन, 140 मध्य विद्यालय बनेंगे हाई स्कूल
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें 25 एजेंडो पर मुहर लगाई गयी है। पेंशन को लेकर सरकार ने अहम फैसला लिया है। 


झारखंड में अब 50 साल से  अधिक के एससी-एसटी और 50 वर्ष की सभी महिलाओं को वृद्धा पेंशन दिया जाएगा। कैबिनेट से इसकी मंजूरी मिल गयी है। सरकार के इस फैसले से 16 लाख लोगों को पेंशन का लाभ मिलेगा। वही 140 मध्य विद्यालय को हाई स्कूल बनाए जाने की भी स्वीकृति दी गयी है। 


हेमंत कैबिनेट की बैठक में पीएम सड़क योजना के 19 पथ 12 पुल के लिए 208 करोड़ रूपये की मंजूरी दी गयी है। एमआईएस के संविदा आधारित कार्य के लिए एक पद सृजित किया गया है। विमेंस हॉकी में हुए खर्च को घटनोत्तर स्वीकृति दी गयी है। वही प्रेग्नेंट महिलाओं को सरकार मातृत्व कीट देगी। वही झारखंड जमाकर्ता अधिकार अधिनियम के निरसन को भी मंजूरी मिल गई है। 


सीआईडी के मामले के निपटारे के लिए 3 कोर्ट की मंजूरी दी गयी है। वही राज्य कर्मियों के गृह निर्माण के लिए ऋण लेने के प्रावधान में संशोधन किया गया है। हाट गम्हरिया पथ के लिए 67 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है। वही कृषकों, महिला सहायता समूहों के लिए मुख्यमंत्री ट्रैक्टर योजना शुरू होगी इसके लिए 80 करोड़ रूपये की मंजूरी दी गयी है। 


वृद्धा पेंशन योजना में संशोधन किया गया है। अब 50 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को वृद्धा पेंशन दिया जाएगा। वही जेपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए कट ऑफ डेट 1 अगस्त 2017 निर्धारित की गयी है। वही पिछड़ा वर्ग आयोग का भी गठन किया गया है। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  योगेंद्र प्रसाद बनाये गये हैं। वही शीतकालीन सत्र के सत्रावसान को घटनोत्तर मंजूरी मिली है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें