ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, मारा गया 3 लाख का इनामी नक्सली राजेश उरांव

GUMLA: झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुमला जिले के आंजन मरवा रोड पर 16 की संख्या में नक्सली कमांडर है. जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची. जहां पुलि

झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, मारा गया 3 लाख का इनामी नक्सली राजेश उरांव
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GUMLA: झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुमला जिले के आंजन मरवा रोड पर 16 की संख्या में नक्सली कमांडर है. जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची. जहां पुलिस और नक्सलियों का सामना हुआ, जिसमें दोनों ओर से करीब 15-20 राउंड गोलियां चलीं. 


इस मुठभेड़ में  2 लाख का इनामी नक्सली ढेर हो गया. वहीं उसके पास से एक बाइक व राइफल भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. बताया जाता है कि मारे गए नक्सली का नाम राजेश उरांव हूटर का माओवादी नक्सली था. मारा गया राजेश उरांव मूल रुप से घाघरा थाना के हुटार गांव का रहने वाला था.


बता दे NIA को भी राजेश उरांव की तलाश थी. राजेश उरांव के खिलाफ लातेहार के चंदवा में हुए चार पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में एनआईए ने भी केस दर्ज किया था. 17 जुलाई 2022 को एनआईए के निर्देश पर राजेश उरांव के घर पर घाघरा पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया था. चार पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले की जांच कर रही एनआईए ने झारखंड में एक करोड़ के इनामी पतिराम मांझी पर 10 लाख, अजीत उरांव उर्फ चार्लिस, सौरभ दा पर पांच लाख, नवीन, रवींद्र गंझू, छोटू खेरवार, अमन गंझू, नीरज सिंह खेरवार और मृत्युंजय भुईंया पर चार लाख, मनीष यादव, संटू भुईयां, नागेंद्र यादव, शीतल मोची, नेशनल गंझू, कुंदन खेरवार पर तीन-तीन लाख, खतेश गंझू, रंथू उरांव, अनिल तुरी, प्रदीप सिंह खेरवार पर दो-दो लाख, राजेश उरांव, लजीम अंसारी, जितेंद्र नागेशिया पर एक-एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की है. एनआईए ने सभी को फरार घोषित करते हुए इनाम के राशि की घोषणा की है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें