ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा था पति, पत्नी को देख छूटे पसीने, ग्रामीणों ने कर दिया ऐसा हाल

JHARKHAND: खबर झारखंड के जामताड़ा से है, जहां एक पति को दूसरी औरत के साथ रात रंगीन करना भारी पड़ गया। आरोपी पति जब महिला से मिलने के उसके घर पहुंचा था तभी इसकी भनक पत्नी को लग गई औ

गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा था पति, पत्नी को देख छूटे पसीने, ग्रामीणों ने कर दिया ऐसा हाल
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JHARKHAND: खबर झारखंड के जामताड़ा से है, जहां एक पति को दूसरी औरत के साथ रात रंगीन करना भारी पड़ गया। आरोपी पति जब महिला से मिलने के उसके घर पहुंचा था तभी इसकी भनक पत्नी को लग गई और पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका को रंगेहाथ धर दबोचा। इसके बाद रही सही कसर ग्रामीणों ने पूरी कर दी।ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को बिजली के पोल से बांध दिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना कुंडहित प्रखंड के शंकरपुर गांव की है।


बताया जा रहा है कि बनकाटी के रहने वाले फड़िंग वागती का शंकरपुर की रहने वाली 29 वर्षीय महिला के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। वारदात वाले दिन भी आरोपी पति फड़िंग वागती अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इस बात की जानकारी फड़िंग वागती की पत्नी शिखा वागती को लग गई। जिसके बाद शिखा शंकरपुर गांव पहुंची और अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में धर दबोचा। 


शिखा ने जब इस बात का विरोध दिया दो पति और उसकी प्रेमिका ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जैसे ही ग्रामीणों को इस बात की जानकारी मिली, उन्होंने प्रेमी युगल को बंधक बना लिया। दोनों को बिजली के पोल से बांधकर घटना की जानकारी कुंडहित थाने की पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही कुंडहित पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची।बाद में काफी मशक्त के बाद पुलिस ने बंधक बनाए गये प्रेमी युगल को मुक्त कराया और उन्हें अपने साथ थाने ले गई।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें