ब्रेकिंग
सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियानसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

दूसरी बार समन मिलने के बाद ईडी दफ्तर पहुंचे कारोबारी विष्णु अग्रवाल, पूछताछ जारी

RANCHI: रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय के जोनल ऑफिस में कारोबारी विष्णु अग्रवाल सोमवार की शाम हाजिर हुए। जहां ईडी के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। विष्णु अग्रवाल से चेशायर होम रोड

दूसरी बार समन मिलने के बाद ईडी दफ्तर पहुंचे कारोबारी विष्णु अग्रवाल, पूछताछ जारी
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय के जोनल ऑफिस में कारोबारी विष्णु अग्रवाल सोमवार की शाम हाजिर हुए। जहां ईडी के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। विष्णु अग्रवाल से चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री के सिलसिले में पूछताछ की जा रही है। विष्णु अग्रवाल पर यह आरोप है कि कोलकाता के रजिस्ट्री ऑफिस में रखे जमीन के मूल दस्तावेज में छेड़छाड़ कर उक्त जमीन की खरीद-बिक्री फर्जी कागजात के आधार पर कर दी। 


उक्त जमीन की खरीद-बिक्री में प्रेम प्रकाश और गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका संदिग्ध है। जमीन के दस्तावेज में छेड़छाड़ किये जाने की पुष्टि फॉरेंसिक जांच में भी हो चुकी है। गौरतलब है कि कारोबारी विष्णु अग्रवाल को ईडी ने 26 जुलाई को पेश होने को कहा था लेकिन वे ईडी दफ्तर नहीं आए थे।


विष्णु अग्रवाल ने ई-मेल के जरीये यह बताया था कि उनके घर में पूजा है। पूजा में शामिल होना जरूरी है इसलिए वे उपस्थित नहीं हो सकते। उन्होंने ईडी से 10 दिन का समय मांगा था। जिसके बाद ईडी ने उन्हे फिर से समन जारी किया था। ईडी ने विष्णु अग्रवाल को 31 जुलाई को ईडी दफ्तर में हाजिर होने का निर्देश दिया था। ईडी के इस आदेश के बाद विष्णु अग्रवाल आज शाम ईडी दफ्तर में उपस्थित हुए। जहां अभी उनसे पूछताछ की जा रही है।  


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें