ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

ED कोर्ट में पेशी के बाद होटवार जेल भेजे गए पूर्व CM हेमंत सोरेन, मनी लाउंड्रिंग केस में हुई है गिरफ्तारी

RANCHI : झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गुरुवार को ईडी कोर्ट (पीएमएलए स्पेशल कोर्ट) में पेश किया गया। इसके बाद उन्हें होटवार जेल भेज दिया गया। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम उ

ED कोर्ट में पेशी के बाद होटवार जेल भेजे गए पूर्व CM हेमंत सोरेन, मनी लाउंड्रिंग केस में हुई है गिरफ्तारी
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गुरुवार को ईडी कोर्ट (पीएमएलए स्पेशल कोर्ट) में पेश किया गया। इसके बाद उन्हें होटवार जेल भेज दिया गया। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम उन्हें ईडी कोर्ट लेकर पहुंची थी। महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बताया कि रिमांड अवधि खत्म होने के बाद हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया गया है। 


दरअसल, कुल 13 दिनों तक ईडी की पूछताछ के बाद आज कोर्ट में हेमंत सोरेन की ओर से राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने पक्ष रखा। आवश्यक कार्रवाई के बाद हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया गया। अब इस मामले में 22 फरवरी को उनकी अगली पेशी होगी। यह पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। हेमंत की कोर्ट में पेशी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।


मालूम हो कि, ED ने रांची के बड़गाई में 8.46 एकड़ जमीन को लेकर हुए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था।इसके बाद उन्हें 1 फरवरी को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में पेश किया गया। गिरफ्तारी से लेकर बुधवार तक ED ने हेमंत सोरेन से 13 दिनों तक पूछताछ की है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें