ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

धनबाद: जमीन विवाद को लेकर मेंशन और रघुकुल आमने-सामने, देवर पर लगाया धमकी देने का आरोप

DHANBAD: भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के बलियापुर मुख्य मार्ग पर स्थित जमीन को लेकर चल रहे परिवारिक विवाद का मामला पहुंचा थाना. दरअसल भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के जमीन का कार्य कर रहे ठ

धनबाद: जमीन विवाद को लेकर मेंशन और रघुकुल आमने-सामने, देवर पर लगाया धमकी देने का आरोप
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DHANBAD: भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के बलियापुर मुख्य मार्ग पर स्थित जमीन को लेकर चल रहे परिवारिक विवाद का मामला पहुंचा थाना. दरअसल भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के जमीन का कार्य कर रहे ठेकेदार रमन कुमार उर्फ रिंकू पाल को फोन पर एक धमकी भरा कॉल आया. जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात कही जा रही है. 


रिंकू पाल सिंह मेंशन के करीबी भी रहे और वर्तमान में पूरी जमीन का कंस्ट्रक्शन का काम उनके द्वारा ही किया जा रहा है. थाने मे लिखित शिकायतनामा में यह बताया गया है कि मोबाइल संख्या 700 4753 636 के द्वारा उनके मोबाइल पर कॉल आता है जिससे उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है. वही इस पूरे मामले में धमकी देने का आरोप झरिया की वर्तमान विधायक नीरज पूर्णिमा सिंह के देवर हर्ष सिंह के ऊपर लगाया गया है.


वही इस पूरे मामले पर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी एक जमीन बलियापुर मुख्य मार्ग पर बहुत दिनों से थी फिलहाल इधर कुछ दिनों पहले 30/35 कट्ठा जमीन और भी खरीदी गई है. आज वहां पर जमीन की नापी हो रही थी. उक्त अवसर पर सरायढेला थाना के पुलिस पदाधिकारी पहुंचे तथा उक्त जमीन के मालिकाना हक के कागज को लेकर सरायढेला थाना में उपस्थित होने के लिए कहा. इसी जमीन की नापी को लेकर झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह के देवर हर सिंह का धमकी भरा कॉल आया था. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम धनबाद के व्यापारी नहीं जो यह लोग हमे धमका है. इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए अन्यथा अगर मेरे ठेकेदार रिंकू पॉल के साथ कोई घटना घटती है तो इसका जिम्मेदार झरिया की वर्तमान विधायक और उनके देवर होंगे.


वही इस मामले पर इस जमीन पर ठेकेदारी का कार्य कर रहे रमन कुमार उर्फ रिंकू का कहना है कि इस जमीन विवाद से मेरा कोई लेना देना नहीं मुझे फोन पर जान से मारे जाने की धमकी आती है. जिसके लिखित शिकायत मैंने वरीय पुलिस अधीक्षक और सरायढेला थाना को दे दी है, मैं प्रतिष्ठित निवासी हूं और भवन निर्माण का व्यापार करता हूं. मुझे धमकी भरे कॉल के साथ-साथ व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से भी लगातार कॉल आ रहे हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें