ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

धनबाद में घूसखोर दारोगा गिरफ्तार, गुमला में DEO और कम्प्यूटर ऑपरेटर को भी ACB ने दबोचा

DHANBAD: एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई के बावजूद घूसखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार फिर एसीबी ने 15 हजार घूस लेते रंगेहाथ एक दारोगा को गिरफ्तार किया है। एसीबी की

धनबाद में घूसखोर दारोगा गिरफ्तार, गुमला में DEO और कम्प्यूटर ऑपरेटर को भी ACB ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DHANBAD: एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई के बावजूद घूसखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार फिर एसीबी ने 15 हजार घूस लेते रंगेहाथ एक दारोगा को गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने धनबाद के गोविंदपुर थाने में तैनात दारोगा विक्रम कुमार को दबोचा है। 


दारोगा विक्रम कुमार द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत के बाद रांची से धनबाद पहुंची एसीबी की टीम ने उसे 15 हजार रूपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तार दारोगा को एसीबी की टीम अपने साथ रांची लेकर रवाना हो गयी है। जहां घूसखोर दारोगा से पूछताछ कर एसीबी आगे की कार्रवाई करेगी। 


धनबाद के अलावे आज गुमला में भी एसीबी ने कार्रवाई की। गुमला में जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनील शेखर कुजूर और कम्प्यूटर ऑपरेटर अनूप किंडो को एक लाख कैश घूस लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथ दोनों को दबोचा। 


मिली जानकारी के अनुसार शिक्षिका कुंती कुमारी को दोषमुक्त करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी घूस मांग रहे थे लेकिन एंटी करप्शन ब्यूरो के हत्थे चढ़ गये। इन दोनों को भी गिरफ्तार कर एसीबी की टीम रांची लेकर गई है। जहां इनसे भी पूछताछ की जाएगी। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें