ब्रेकिंग
पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

धनबाद में धूमधाम के साथ मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

DHANBAD: भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती के मौके पर धनबाद के झरिया में भव्य आयोजन किया गया और पूरे श्रद्धाभक्ति और हर्षोल्लास के साथ भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई

धनबाद में धूमधाम के साथ मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती, निकाली गई भव्य शोभायात्रा
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DHANBAD: भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती के मौके पर धनबाद के झरिया में भव्य आयोजन किया गया और पूरे श्रद्धाभक्ति और हर्षोल्लास के साथ भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस मौके पर विप्र सेना के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। धनसार के सिद्धिविनायक पैलेस से सुबह 10 बजे भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर भव्य शोभा यात्रा की शुरुआत हुई। 


शोभायात्रा के दौरान राधा कृष्ण, शंकर पार्वती और भगवान परशुराम समेत कई देवी देवताओं की विशेष झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। सर पर भगवा साफा बांध बाइक चलती सेकड़ों महिलाएं और पुरुष द्वारा भगवान परशुराम के जयकारों से पूरा झरिया शहर गूंज उठा। झरिया शहर मे यह पहला मौका था जब लोगों ने नारी शक्ति का नजारा देखा। भगवान परशुराम की मनमोहक झांकिया के साथ श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते बस्ताकोला, कतरास मोड़, लक्षमनिया मोड़, बाटा मोड़, चार नम्बर होते हुए पोद्दारपाड़ा स्थित ब्राह्मण धर्मशाला पहुंचे।


जिसके बाद भगवान परशुराम की पूजा अर्चना, हवन, महाआरती सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन कर भगवान परशुराम को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। भोग लगाने के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह समेत कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा शोभा यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं के लिए शर्बत और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। 


रागिनी सिंह शोभायात्रा में शामिल होकर सभी श्रद्धालुओं को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह , विप्र सेना के रितेश शर्मा, नीतू तिवारी, शुशील शर्मा, मिल्टन पार्थ सारथी, देवेन तिवारी, दिनेश शर्मा, दीपक शर्मा, प्रो. सुधा मिश्रा, जयंत द्विवेदी, रोहित शर्मा,समेत कई लोग मौजूद रहे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें