ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

रेलवे स्टेशन पर अचानक चाकू लेकर दौड़ने लगा युवक, अब कर दिया ये कांड

DHANBAD : झारखंड के धनबाद रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा- तफरी का माहौल बन गया जब यहां एक यात्री अचानक से ट्रेन से उतरकर लोगों पर जानलेवा हमला करने लगा। इसके बाद यात्रियों में हड़

रेलवे स्टेशन पर अचानक चाकू लेकर दौड़ने लगा युवक, अब कर दिया ये कांड
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DHANBAD : झारखंड के धनबाद रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा- तफरी का माहौल बन गया जब यहां एक यात्री अचानक से ट्रेन से उतरकर लोगों पर जानलेवा हमला करने लगा। इसके बाद यात्रियों में हड़कप मच गया और लोग इधर - उधर भागना शुरू कर दिए। हालांकि, काफी देर बाद स्टेशन पर मौजूद जीआरपीएफ की टीम ने आरोपित युवक को गिरफ्तार का लिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर उस समय भगदड़ वाला माहौल बन गया। यहां एक युवक ने यात्रियों पर धारदार हथियार से किया हमला। इस आरोपी युवक ने यात्री के गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद इस घटना की जानकारी स्टेशन पर मौजूद जीआरपीएफ टीम को दी गई। उसके बाद टीम ने इस युवक को अरेस्ट कर लिया। 


बताया जा रहा है कि, धनबाद रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा -तफरी मच गई।  जब एक सनकी युवक सरेआम धारदार हथियार ले कर यात्रियों को दौड़ाने लगा। इस दौरान यह युवक एक व्यक्ति पर कई बार चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस समय आसनसोल - वाराणसी पैसेंजर के आने का इंतजार यात्री कर रहे थे। 


इधर, इस यात्री के द्वारा उसे पूछा गया कि खुलेआम चाकू लेकर क्यों घूम रहे हो तो। वह अचानक आक्रामक रूप धारण कर उस पर वार करने लगा इस दौरान उसके गले पर और पेट पर जमकर हमला किया। सहयात्री ने किसी तरह से स्टेशन प्रबंधक के कमरे में जाकर अपनी जान बचाई वही यात्री की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। इलाज के लिए जिले के एनएमसीएच अस्पताल भेजा गया है वहीं आरोपी युवक को जीआरपी ने अपने कब्जे में ले लिया है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें