ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

धनबाद में पसरा सन्नाटा, दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद 144 लागू , 34 लोगों को पुलिस ने किया अरेस्ट

DHANBAAD : झारखंड के धनबाद में दो गुटों बीच हुई हिंसक झड़प के बाद भारी बवाल मचा हुआ है। इसके बाद पुरे इलाके में धारा-144 लागु कर दिया गया है। इसके बाद अब इस मामले में पुलिस ने

धनबाद में पसरा सन्नाटा, दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद 144 लागू , 34 लोगों को पुलिस ने किया अरेस्ट
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DHANBAAD : झारखंड के धनबाद में दो गुटों बीच हुई हिंसक झड़प के बाद भारी बवाल मचा हुआ है। इसके बाद पुरे इलाके में धारा-144 लागु कर दिया गया है। इसके बाद अब इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए 30 से अधिक लोगों को अरेस्ट कर लिया है। यहां टोटो बैट्री चार्जर चोरी होने के बाद शुरू हुआ विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया था। 


दरअसल, कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद कैलूडीह में शुक्रवार की दोपहर टोटो का बैटरी चार्जर चोरी होने को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हुई जिसके बाद पूरा इलाका रण क्षेत्र में बदल गया। एहतियात के तौर पर इलाके में धारा 144 लागू कर दिया गया है। यहां दो परिवारों के बीच की लड़ाई में असामाजिक तत्व हावी हो गए और दो परिवारों की बीच की लड़ाई को आपसी सौहार्द्र बिगाड़ने का कारण बना दिया। जिसके बाद छोटी सी मारपीट की यह घटना हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी और बमबाजी की गई। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस के अनाउंसमेंट के बाद भी लोग नहीं माने। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। 


बताया जा रहा है कि, टोटो चालक जनार्दन यादव ने अपने घर के बाहर टोटो को चार्ज में लगाया था। इसी दौरान किसी ने बैटरी चार्जर को चुरा लिया। चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद कतरास पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर ही रही थी कि जनार्दन यादव अपने साथियों के साथ आरोपी के घर पहुंच गया और उसे पकड़कर लाने लगा। जिसके बाद बात बढ़ गई और मारपीट के साथ साथ दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। 


इधर, तनाव को देखते हुए पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी है। दोनों गुटों के घंटों तक एक दूसरे पर पत्थरबाजी करने के बाद पुलिस ने किसी तरह शांति व्यवस्था बहाल करने में सफलता पाई। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए उपद्रवियों के खिलाफ जमकर लाठी भी भांजी। वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित 20 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें