ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

ATC विवाद: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर DC के खिलाफ दर्ज कराया देशद्रोह का केस

DELHI : झारखंड के देवघर एयरपोर्ट से जुड़ा ATC का विवाद गहराता जा रहा है। देवघर एयरपोर्ट पर सुरक्षा में चूक के मामले को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और देवघर के डीसी मंजूनाथ भजंत

ATC विवाद: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर DC के खिलाफ दर्ज कराया देशद्रोह का केस
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : झारखंड के देवघर एयरपोर्ट से जुड़ा ATC का विवाद गहराता जा रहा है। देवघर एयरपोर्ट पर सुरक्षा में चूक के मामले को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और देवघर के डीसी मंजूनाथ भजंत्री के बीच ठन गई है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर के डीसी के खिलाफ देशद्रोह का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। दिल्ली की नॉर्थ एवेन्यू पुलिस ने देवघर डीसी के खिलाफ जीरो FIR दर्ज किया है, जिसे जांच के लिए जल्द ही झारखंड के कुंडा थाने को भेज दिया जाएगा।


सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि देवघर पुलिस ने उनके बेटों को गाली दी और डीसी के कहने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में देवघर डीसी और अन्य पुलिसकर्मी आरोपी बनाए गए हैं। बता दें कि इससे पहले देवघर पुलिस ने सांसद निशिकांत दुबे समेत 9 लोगों के खिलाफ सूरक्षा में चूक का हवाला देते हुए केस दर्ज किया था।


देवघर के कुंडा थाने में दर्ज कराए गए केस में आरोप लगाया गया था कि 31 अगस्त को सांसद निशिकांत दुबे, उनके बेटे कनिष्क कांत दुबे, माहिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा, मुकेश पाठक, देवता पांडे, पिंटू तिवारी ने एयरपोर्ट के एटीसी में जबरन प्रवेश किया और अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जबदस्ती एटीसी क्लीयरेंस लिया था।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें