ब्रेकिंग
बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पतिBihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी हैबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पतिBihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी है

DAV स्कूल के प्रिंसिपल ने कर दी गंदी बात, नर्स को चैंबर में बुलाकर मांगता था किस, ऑडियो और वीडियो आया सामने

JHARJHAND: एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत सामने आई है। स्कूल के प्रिंसिपल का महिला

DAV स्कूल के प्रिंसिपल ने कर दी गंदी बात, नर्स को चैंबर में बुलाकर मांगता था किस, ऑडियो और वीडियो आया सामने
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JHARJHAND: एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत सामने आई है। स्कूल के प्रिंसिपल का महिला नर्सिंग स्टाफ के साथ गंदी बात करने का ऑडियो और वीडियो सामने आया है। प्रिंसिपल पर महिला नर्सिग स्टाफ से पिछले दो साल से यौन शोषण करने का आरोप है। परेशान महिला ने थाने में प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि प्रिंसिपल उसे चैंबर में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत किया करता था। आरोपी प्रिंसिपल बिहार के जमुई जिले का रहने वाला है।


दरअसल, पूरा मामला रांची के प्रतिष्ठित डीएवी कपिलदेव स्कूल का है। पीड़ित महिला ने प्रिंसिपल मनोज कुमार सिन्हा के खिलाफ अरगोड़ा थाने में बीते 24 मई को केस दर्ज कराया था। पीड़ित नर्सिग स्टाफ ने आरोप लगाया है कि प्रिंसिपल हर दिन बीपी चेक करने के बहाने उसे अपने चैंबर में बुलाता था और उसके साथ अश्लील हरकत किया करता था। आरोपी प्रिंसिपल महिला के व्हाट्सएप पर अक्सर अश्लील वीडियो भेजकर उसे परेशान करता था। इस दौरान उसने कई बार न्यूड वीडियो कॉल करने के लिए भी दबाव बनाया।


पीड़ित महिला की मानें तो एक दिन प्रिंसिपल मौका पाकर उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इसी बीच एक दिन आरोपी प्रिंसिपल ने उसे अपने चैंबर में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकर करने लगा। इसी दौरान महिला ने प्रिंसिपल की करतूत का वीडियो बना लिया और उसकी बातों को फोन में रिकॉर्ड कर लिया। पीड़िता के मुताबिक प्रिंसिपल की हरकतों से तंग आकर एक शिक्षिका स्कूल छोड़ चुकी है। प्रिंसिपल की करतूत से हर कोई वाकिफ है लेकिन नौकरी जाने के डर से कोई कुछ नहीं बोलता है।


बता दें कि आरोपी प्रिंसिपल मनोज सिन्हा झारखंड जोन एफ का सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी है। इस जोन में रांची, जमशेदपुर और खूंटी के 10 डीएवी स्कूल आते हैं। प्रिंसिपल की काली करतूत सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। पूरे मामले पर अरगोड़ा थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद मामले की जांच की जा रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें