ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

CPI नेता की गोली मारकर हत्या के विरोध में आज रांची बंद, सड़कों पर निकले समर्थक

RANCHI : झारखंड की राजधानी पटना में वामदल के नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद अब इस हत्या के विरोध में आदिवासी छात्र संघ और आदिवासी

CPI नेता की गोली मारकर हत्या के विरोध में आज रांची बंद, सड़कों पर निकले समर्थक
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : झारखंड की राजधानी पटना में वामदल के नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद अब इस हत्या के विरोध में आदिवासी छात्र संघ और आदिवासी इक्कीस पड़हा ने आज गुरुवार को नगड़ी बंद करने का आह्वान किया है। जिसके बाद पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। इसके साथ ही इस मामले की जांच के लिए एसआईटी की टीम का गठन भी किया गया है। 


वहीं, इस घटना के बाद बंद समर्थक द्वारा फिलहाल नारो बाजार टांड़ के पास रांची गुमला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। कांके ब्लॉक तरफ भी कुछ बंद समर्थक निकल गये हैं। बताया जा रहा है कि हत्या के विरोध में करीब 11 बजे अल्बर्ट एक्का चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा। इसके लिए अल्बर्ट एक्का चौक पर भारी संख्या में प्रशासन मुस्तैद हैं।


मालूम हो कि, यह घटना बुधवार रात 8:00 बजे की है। यहां अज्ञात अपराधी दलादिली चौक स्थित ऑफिस में घुसे और मुंडा पर अंधाधुंध सात-आठ गोलियां चलायीं और वहां से फरार हो गये। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल मुंडा को रिंची अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


इधर, घटना से गुस्साये स्थानीय लोगों और मुंडा के समर्थकों ने क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। इन लोगों ने पहले एक शराब दुकान में आग लगायी़ उसके बाद आसपास के वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।  सूचना मिलते ही वहां पुलिस पहुंची, तो भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। उसी दौरान सिटी एसपी शुभांशु जैन भी घटनास्थल पर पहुंचे। गुस्सायें लोगों ने उनकी गाड़ी भी तोड़ दी और उन्हें खदेड़ दिया। बाद में काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और मामला शांत करने का प्रयास किया। लेकिन, गुस्साये लोग पुलिस को खदेड़ दे रहे थे। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें