ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

CM के निर्देश पर मणिपुर में फंसे झारखण्ड के 34 छात्रों की हो रही सुरक्षित वापसी, सरकार ने जारी किए नंबर

RANCHI: मणिपुर में फैली हिंसा के बाद वहां फंसे झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद और रांची के 34 छात्रों की सुरक्षित वापसी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्दे

CM के निर्देश पर मणिपुर में फंसे झारखण्ड के 34 छात्रों की हो रही सुरक्षित वापसी, सरकार ने जारी किए नंबर
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: मणिपुर में फैली हिंसा के बाद वहां फंसे झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद और रांची के 34 छात्रों की सुरक्षित वापसी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर किया जा रहा है. जिन्हें मंगलवार शाम तक पटना होते हुए रांची लाया जाएगा. 


राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष कंट्रोल रूम के कोऑर्डिनेटर शिखा के मुताबिक बचे स्टूडेंट झारखंड वापस आने की इच्छा फ़िलहाल नहीं जता रहे हैं. इस कारण से उन्हें नहीं लाया जा रहा है. बता दें मणिपुर में अलग-अलग यूनिवर्सिटी में सभी छात्र स्टूडेंट पढ़ाई करते हैं. जिसमें नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी औरवं आईआईआईटी मणिपुर शामिल हैं.  इनके परिवार के सदस्यों के द्वारा कंट्रोल रूम ने संपर्क किया, उसके बाद यह पहल की गई है. संभावना है कि पटना पहुंचने के बाद आज शाम 6:30 बजे तक सभी 21 स्टूडेंट रांची पहुंच जाएंगे.


इसको लेकर मणिपुर में फंसे झारखंड के स्टूडेंट के लिए राज्य सरकार ने श्रम विभाग के कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया है. जिस पर अगर संपर्क करना चाहते है तो संपर्क किया जा सकता है. बता दें श्रम विभाग के कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0651- 2481055 ,0651-248058,0651-24808,0651- 248198, 0651-1248202, व्हाट्सएप नंबर 9470132591, 9431336398, 9431336472, 9470132591, 9431336398, 9431336432 जारी किया गया है. फिलहाल श्रम विभाग कॉर्डिनेशन का काम करने में जुटा है. जानकारी के अनुसार  हालांकि कोई विशेष टीम विद्यार्थियों को लाने के लिए नहीं भेजी गई है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें