ब्रेकिंग
नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरBihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरBihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

शिबू सोरेन की तबीयत में हो रहा सुधार, बेटी ने तस्वीर शेयर कर बताया कब लौटेंगे झारखंड

RANCHI: झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इस बात की जानकारी उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर के दी है। झामुमो सुप्रीमो रांची म

शिबू सोरेन की तबीयत में हो रहा सुधार, बेटी ने तस्वीर शेयर कर बताया कब लौटेंगे झारखंड
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इस बात की जानकारी उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर के दी है। झामुमो सुप्रीमो रांची में तबीयत खराब होने के बाद इलाज के लिए चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट हैं। 


दरअसल, राज्यसभा सांसद और झामुमो सुप्रीमो गुरुजी शिबू सोरेन को नौ फरवरी 2023 को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने झामुमो सुप्रीमो के फेफड़े और किडनी में इंफेक्शन होने की सूचना दी। रांची में झामुमो सुप्रीमो की इलाज डॉ. अमित कुमार के देखरेख में चल रहा था। जिसके बाद गुरुजी रेगुलर चेकअप के लिए चेन्नई चले गए थे। 


बता दें कि,  चेन्नई में भर्ती झामुमो सुप्रीमो को देखने उनकी बेटी अंजली सोरेन मंराडी अस्पताल में पंहुची थी। उन्होंने अपने पिता के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा कि, भगवान के आशीर्वाद से और आप सभी के प्रेम से बाबा के स्वास्थ्य में सुधार आया है। चेन्नई के अपोलो अस्पताल में बाबा का इलाज हो रहा है, जल्द ही बाबा आप सबके बीच वापस आयेंगे। वहीं जब गुरुजी  रेगुलर चेकअप के लिए चेन्नई गए थे तब उनके साथ झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके बेटे हेंमत सोरेन भी चार्टर्ड प्लेन से चेन्नई गए थे। अब गुरुजी की बेटी ने अस्पताल में उनसे मुलाकात की है, साथ ही उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के साथ जल्द ही उनके रांची आने की जानकारी भी दी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें