ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

चेक बाउंस केस में अमीषा पटेल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने वकील की यह मांग ठुकराई; जानिए क्या है पूरा मामला

RANCHI : बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। चेक बाउंस मामले में उनके खिलाफ रांची कोर्ट में जो मामला चल रहा है उसमें आज एक बार फिर न्यायिक दंडा

चेक बाउंस केस में अमीषा पटेल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने वकील की यह मांग ठुकराई; जानिए क्या है पूरा मामला
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। चेक बाउंस मामले में उनके खिलाफ रांची कोर्ट में जो मामला चल रहा है उसमें आज एक बार फिर न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता ने प्रार्थी के गवाह का जिरह करने के लिए समय की मांग की।


दरअसल, अभिनेत्री अमीषा पटेल से जुड़े चेक बाउंस केस में सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता ने प्रार्थी के गवाह का जिरह करने के लिए समय की मांग की। इस पर प्रार्थी के अधिवक्ता ने समय मांगे जाने का विरोध किया। पार्थी के अधिवक्ता ने कहा कि -  गवाह दो निर्धारित तारीख से आ रहा है। गवाह को डिस्चार्ज किया जाए। इसके बाद अदालत ने प्रार्थी के अधिवक्ता का अनुरोध को स्वीकार करते हुए गवाह को डिस्चार्ज कर दिया। साथ ही मामले की अगली सुनवाई की तारीख तय की। अब इस मामले में अगली सुनवाई को प्रार्थी की ओर से गवाह नंबर 2 को प्रस्तुत किया जाएगा।



मालूम हो कि,पिछली तारीख में गवाह का प्रति-परीक्षण करने पर अमीषा पटेल पर 500 रुपये का जुर्माना अदालत ने लगाया था। इनके ऊपर फिल्म मेकर अजय कुमार सिंह ने अभिनेत्री अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। देसी मैजिक फिल्म बनाने के नाम पर अजय कुमार सिंह से अमीषा पटेल ने 2 करोड़ रुपये लिए थे। वापसी के लिए जो चेक दिया गया वह बाउंस कर गया। अजय कुमार सिंह के द्वारा पैसा मांगने पर अमीषा पटेल ने  2 चेक दिया था।वह दोनो चेक  बाउंस हो गया था। जिसको लेकर अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी  का मामला 2018 दर्ज कराया था।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें