ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

डेट पर बुलाकर खुद नहीं पहुंचा बॉयफ्रेंड, हाईवे पर ही धरना पर बैठ गई नाराज गर्लफ्रेंड, जानिए..फिर क्या हुआ

CHAIBASA: झारखंड के चक्रधरपुर से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां डेट पर ब्वॉयफ्रेंड के समय से नहीं पहुंचने पर नाराज गर्लफेंड धरने पर बैठ गई। नाराज गर्लफेंड ने कई घंटों तक सड़क

डेट पर बुलाकर खुद नहीं पहुंचा बॉयफ्रेंड, हाईवे पर ही धरना पर बैठ गई नाराज गर्लफ्रेंड, जानिए..फिर क्या हुआ
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHAIBASA: झारखंड के चक्रधरपुर से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां डेट पर ब्वॉयफ्रेंड के समय से नहीं पहुंचने पर नाराज गर्लफेंड धरने पर बैठ गई। नाराज गर्लफेंड ने कई घंटों तक सड़क के बीच हाईवेल्टेज ड्रामा किया। कई लोगों ने लड़की को समझा- बुझाकर सड़क से हटाने की कोशिश करी लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। उसका कहना था कि जब तक उसका ब्वॉयफेंड मिलने नहीं आएगा वह सड़क से नहीं उठेगी। 


जानकारी के अनुसार, चाईबासा की रहने वाली युवती और चक्रधरपुर टोकला थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में है। युवती को उसके बॉयफ्रेंड ने मिलने के  लिए पवन चौक पर बुलाया था। युवती तय समय के अनुसार पवन चौक पर पहुंच गई लेकिन उसका बॉयफ्रेंड नहीं पहुंचा। युवती ने काफी देर तक अपने प्रेमी के आने का इंतजार किया लेकिन जब प्रेमी नहीं आया तो वह धरना पर बैठ गई। नाराज गर्लफेंड ओवरब्रिज पर ही धरना पर बैठ गई। युवती को बीच सड़क पर धरना पर बैठा देख वहां से आने-जाने वाली गाड़ियां वहीं रुकने लगी। देखते ही देखते पवन चौक पर लोगों पर हुजूम उमड़ गया। 


वहीं,  मौके पर उपस्थित लोगों ने लड़की को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन उसने अपनी जिद नही छोड़ी। आखिरकार किसी ने फोन करके इस बात की खबर पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची वरीय पुलिस पदाधिकारी ने युवती को समझाया। काफी समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार युवती वहां से उठने को तैयार हुई। पुलिस उसे थाने ले आई। बताया जाता है कि युवती ने प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया। आपको बता दें कि झारखंड में अकसर ऐसे मामले सामने आते रहे हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें