ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...

चाईबासा में नक्सलियों की फिर बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों को लगातार चौथी बार मिली सफलता

CHAIBASA: चाईबासा में नक्सलियों की एक बार फिर बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। आज चौथी बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। टोंटो और गोईलकेरा थाना क्षेत्र में चाईबासा

चाईबासा में नक्सलियों की फिर बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों को लगातार चौथी बार मिली सफलता
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHAIBASA: चाईबासा में नक्सलियों की एक बार फिर बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। आज चौथी बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। टोंटो और गोईलकेरा थाना क्षेत्र में चाईबासा पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ ने सर्च अभियान के दौरान तुम्बाहाका जंगल क्षेत्र से 4 प्रेशर IED और 11 Spike Hole को बरामद किया और बरामद विस्फोटक को मौके पर ही विनष्ट कर दिया। 


सुरक्षा बलों ने चार आईईडी बम बरामद किया है। सभी आईईडी को डिफ्यूज कर दिया गया है। बरामद आईईडी में 50 किलो का एक, पांच किलो का एक,आठ-आठ किलो का है। जिसे सुरक्षाबलों ने डिफ्यूज कर दिया। चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ क्षेत्र में सर्च अभियान लगातार जारी है।


बता दें कि बीते 27 मई को आधा दर्जन से ज्यादा आईईडी बम बरामद किया गया गया था। आईईडी बरामद होने के तीसरे दिन एक बार फिर 11 आईईडी बम सुरक्षा बलों ने बरामद किया था। ऐसे में सुरक्षा बलों के खिलाफ नक्सलियों की साजिश एक बार फिर नाकाम साबित हुई। चाईबासा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है।  


इससे पहले सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने जंगल में 11 आईईडी बिछाये थे जिसे सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार टोंटों थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका गांव के पास स्थित जंगल में नक्सलियों ने पांच आईईडी लगा रखा था जिसे बरामद किया गया था। वही गोइलकेरा थाना क्षेत्र के मारादिरी, हाथीबुरू, मेरालगढा व छोटा कुईडा से भी 6 आईईडी बम बरामद किया गया था।


बता दें कि सर्च ऑपरेशन के दौरान लगातार आईईडी बम मिल रहे हैं। अभी 27 मई को ही आधा दर्जन से अधिक बम बरामद किया गया था। फिर 11 आईईडी बम मिला था। सुरक्षा बलों को लगातार मिल रही सफलता पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि बरामद विस्फोटकों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें