ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

बस में सवार विधायकों के साथ हेमंत सोरेन ने ली सेल्फी, चेहरे पर दिखी मुस्कान

JHARKHAND: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ 41 विधायकों के छत्तीसगढ़ रवाना होने के बाद झारखंड में सियायी संकट गहरा गया है। कुछ देर बाद यूपीए के सभी विधायक खूंटी के लतर

बस में सवार विधायकों के साथ हेमंत सोरेन ने ली सेल्फी, चेहरे पर दिखी मुस्कान
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JHARKHAND: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ 41 विधायकों के छत्तीसगढ़ रवाना होने के बाद झारखंड में सियायी संकट गहरा गया है। कुछ देर बाद यूपीए के सभी विधायक खूंटी के लतरातू डैम पहुंचेंगे जहां लंच करने के बाद छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे। तीन बसों में सवार होकर विधायक झारखंड से रवाना हुए है। हेमंत सोरेन द्वारा बस के अंदर ली गयी सेल्फी अब सामने आ गयी है। जिसमें झारखंड के सभी विधायक मौजूद हैं। सेल्फी में सभी विधायक विक्ट्री साइन दिखा रहे हैं। सभी विधायकों के चेहरे पर मुस्कान भी नजर आ रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार कल झारखंड के विधायक रायपुर पहुंच सकते हैं। रायपुर के होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। होटल के कमरे को खाली कराया जा रहा है। किसी तरह की नई बुकिंग नहीं ली जा रही है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि कल रविवार सुबह तक झारखंड के विधायक रायपुर पहुंच जाएंगे। तीन बसों में सवार होकर विधायक झारखंड से रवाना हुए है। 


बीजेपी से सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि खूंटी के लतरातू में सभी विधायक लंच करेंगे उसके बाद छत्तीसगढ़ रवाना होंगे। डीनर सभी विधायक छत्तीसगढ़ में कर सकते हैं। निशिकांत दुबे ने कहा कि खतरा तो हमारे विधायकों को होना चाहिए था। हमारे विधायक सुखाड़े से जुझ रहे किसानों की समस्याओं से रू-ब-रू हो रहे है। जबकि किसानों की समस्याओं को देखने के बजाय यूपीए के सभी विधायक घूम रहे हैं और पिकनिक मना रहे हैं।


बता दें कि तीन बसों में सवार होकर महागठबंधन के विधायक सीएम आवास से निकले। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि वे छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए है। झारखंड के विधायक कल सुबह रायपुर पहुंच सकते हैं। जेएमएम और कांग्रेस विधायकों को तीन बसों में ले जाया गया है। इसके बाद से झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गयी है। सीएम हेमंत सोरेन के साथ 41 विधायकों के छत्तीसगढ़ रवाना होने के बाद झारखंड में सियायी संकट गहरा गया है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें