ब्रेकिंग
पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंपति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

दिल्ली से रांची पहुंची फ्लाइट का गेट हुआ लॉक, 20 मिनट के बाद बाहर निकले यात्री

RANCHI: झारखंड के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दिल्ली – रांची एयर एशिया विमान का गेट ना खुलने से यात्री विमान के अंदर करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। 20 मिनट के मशक्कत के बाद विमान का गेट खुला और सभी या

दिल्ली से रांची पहुंची फ्लाइट का गेट हुआ लॉक, 20 मिनट के बाद बाहर निकले यात्री
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दिल्ली – रांची एयर एशिया विमान का गेट ना खुलने से यात्री विमान के अंदर करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। 20 मिनट के मशक्कत के बाद विमान का गेट खुला और सभी यात्री विमान से बाहर आए। बता दें कि, इस विमान से कई अतिथि भी आए थें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले थे। 


दरअसल, दिल्ली से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आई-फाइव 792 दिल्ली-रांची एयर एशिया विमान का निकास द्वार का लॉक फंस गया। जिसके कारण सभी यात्री विमान में ही फंसे रहे। विमान 20 मिनट तक एयरपोर्ट पर रुकी रही। 20 मिनट के कोशिशों के बाद जा कर विमान का गेट खुली तो सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली। वहीं बताया जा रहा है कि, इस विमान में कई अतिथि भी थें जो जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले थे।


इस विमान में मेदांता इरबा के वरीय सलाहकार सदस्य सईद अहमद अंसारी भी थे। उन्होंने बताया कि, विमान में गेट के लॉक हो जाने की जानकारी सभी यात्रियों को दी गई। साथ ही कहा गया कि तकनीकी टीम गेट को खुलने की कोशिश कर रही है। लगभग 20 मिनट के बाद विमान का गेट खुला गया। वहीं एयरपोर्ट के निदेशक ने विमान में कुछ तकनीकी खराबी होने की सुचना दी। विमान में खराबी आने के कारण रांची से उड़ने वाली आइ-फाइव 549 विमान जो कि 2.35 में उड़ती है, करीब आधे  घंटे के बाद 3.22 में उड़ी।


बताते चलें कि, रांची के एयरपोर्ट पर सुबह से ही जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले कई अतिथि पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सभी का स्वागत किया गया। उनके सम्मान में ढोल नगाड़े के साथ- साथ लोकनृत्य भी पेश किए गए। एयरपोर्ट पर आने वाले अतिथियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका घास ख्याल रखा गया। सभी अतिथियों के स्वागत और सुरक्षा के लिए प्रशासन की पूरी टीम भी एयरपोर्ट पर मौजुद रही।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें