ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

बिंदी लगाकर स्कूल आई स्टूडेंट तो टीचर ने लगाई फटकार, अब नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम; प्रिंंसिपल का भी लिया नाम

DHANBAAD : बिंदी लगाना लड़कियों के लिए काफी अच्छी बात मानी जाती है। अधिकतर लड़कियों को यह शोक होता है कि यह कुछ लगाए या नहीं लेकिन एक बिंदी जरूर लगाए। लेकिन, अब झारखंड की एक लड़की को

बिंदी लगाकर स्कूल आई स्टूडेंट तो टीचर ने लगाई फटकार, अब नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम; प्रिंंसिपल का भी लिया नाम
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DHANBAAD : बिंदी लगाना लड़कियों के लिए काफी अच्छी बात मानी जाती है। अधिकतर लड़कियों को यह शोक होता है कि यह कुछ लगाए या नहीं लेकिन एक बिंदी जरूर लगाए। लेकिन, अब झारखंड की एक लड़की को बिंदी लगाना बेहद महंगा पड़ गया और इसी वजह से इसे मौत से सौदा करना पड़ा। यह मामला धनबाद  जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी का बताया जा रहा है। 


दरअसल, धनबाद के तेतुलमारी के हनुमानगढ़ी कॉलोनी में एक नबालिग लड़की ने बड़ा ही खौफनाक कदम उठाया है। दसवीं क्लास की छात्रा उषा कुमारी का शव उसके आवास में दुप्पटे से लटका हुआ पाया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद पुलिस को मौके वारदात से एक नोट बरामद हुआ है। 


वहीं, इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, तेतुलमारी के एक प्राइवेट स्कूल में सुबह में प्राथना के दौरान बिंदी लगाकर आने पर एक शिक्षिका ने छात्रा से सवाल किया तो इनके टीचर को अशब्द बोल दिया। जिसपर शिक्षिका ने छात्रा को एक थप्पड़ मार दिया, जिससे हताश होकर छात्रा ने आत्मग्लानि के कारण खुद की जान ले ली। 


जबकि, खुद की जान लेने के दौरान लड़की के तरफ से लिखे गए नोट में तेतुलमारी स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल के प्राचार्य व एक शिक्षिका पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।घटना के संबंध में उसके स्वजनों ने बताया कि उक्त छात्रा स्कूल से आने के बाद अपने कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे से झूल रही थी। जिसके बाद इस घटना  की जानकारी पुलिस को दी गई  उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


इधर, इस घटना को लेकर विद्यालय के प्राचार्य आर के सिंह से पूछे जाने पर बताया कि, लड़की का सारा आरोप निराधार है। सुसाइड नोट की लिखावट और उसके कॉपी में उसके लिखावट का मिलान किया जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। इस घटना के पीछे किसी की साजिश है। हां यह सच्चाई है कि उक्त छात्रा नियमित रूप से स्कूल नहीं आती थी, जिसके चलते टीचर से उसे डांट पड़ी थी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें