ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

भारत बंद को लेकर झारखंड में माओवादियों का उत्पात,रेल पटरियों को बम से उड़ाया; ट्रेनों का परिचालन ठप

RANCHI : माओवादियों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर झारखंड में दिखा है। झारखंड के चाईबासा में माओवादियों ने रेल पटरी उड़ा दिया है। जिसके बाद हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर ट्रेनों

भारत बंद को लेकर झारखंड में माओवादियों का उत्पात,रेल पटरियों को बम से उड़ाया; ट्रेनों का परिचालन ठप
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : माओवादियों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर झारखंड में दिखा है। झारखंड के चाईबासा में माओवादियों ने रेल पटरी उड़ा दिया है। जिसके बाद हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। यह घटना गोइलकेरा और पोसैता स्टेशनों के बीच की है। यहां मध्य रात्रि लगभग 12.30 गोइलकेरा और पोसैता स्टेशनों के बीच बम से विस्फोट कर पोल संख्या 356/29 अ-31 अ के पास की रेल पटरी को माओवादियों ने उड़ा दिया है। इस घटना के बाद नक्सलियों ने घटना स्थल को पोस्टर और बैनर से पाट दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल में अफरा-तफरी मच गयी और ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। 


दरअसल, भाकपा माओवादी संगठन 16 से 22 दिसंबर तक प्रतिरोध सप्ताह मना रहा है। इसी के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद रेलवे ने हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से रोक दिया है। इसके बाद  ट्रेन संख्या 18030 शालीमार-कुर्ला अप एक्सप्रेस ट्रेन को महादेवशाल स्टेशन पर रोका गया है। हालांकि, बाद में ट्रेन को गोइलकेरा रेलवे स्टेशन पर लाकर खड़ा कर दिया गया। 


इतना ही नहीं नक्सलियों ने डेरंवा स्टेशन के पास अप लाइन पर बैनर  लगा रखा था। यह  बैनर टाटा-इतवारी पैसेंजर ट्रेन के इंजन में फंसकर आगे भी निकल गया और इसकी जानकारी किसी को नहीं चली।  इसके बाद देर रात नक्सलियों ने पटरी को उड़ा दिया। इधर, रेल पटरी उड़ाने के बाद शुक्रवार सुबह 6 बजे तक हावड़ा मुंबई मुख्य मार्ग पर परिचालन पूरी तरह ठप है। 


आपको बताते चलें कि, नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 22 दिसंबर यानी आज भारत बंद का आह्वान किया है। इससे पहले माओवादियों ने पोस्टर-बैनर लगाकर भारत बंद करने का आह्वान किया और पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया था।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें