ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

आर्मी घोटाला मामले में ED की पूछताछ शुरू, चार दिनों का मिला है रिमांड

RANCHI : आर्मी जमीन घोटला मामले में शामिल बड़गाई सीआई और जमीन दलालों से ईडी ने आज पूछताछ शुरू कर दी है। बड़गाई सीआई भानु प्रताप सहित सभी सात जालसाजों को रविवार को रांची जेल से एजेंसी

आर्मी घोटाला मामले में ED की पूछताछ शुरू, चार दिनों का मिला है रिमांड
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : आर्मी जमीन घोटला मामले में शामिल बड़गाई सीआई और जमीन दलालों से ईडी ने आज पूछताछ शुरू कर दी है। बड़गाई सीआई भानु प्रताप सहित सभी सात जालसाजों को रविवार को रांची जेल से एजेंसी के ऑफिस लाया गया है। जहां इनलोगों से पूछताछ  की जा रही है। इससे पहले कोर्ट ने गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के लिए चार दिनों का रिमांड दिया है। 


दरअसल, राजधानी रांची में सेना की जमीन के साथ कई जमीन घोटाले से जुड़े केस में ईडी ने रांची के पूर्व डीसी और आईएएस छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के सीओ मनोज कुमार समेत अलग-अलग अंचल के राजस्व कर्मचारियों और जमीन माफियाओं के ठिकाने पर छापेमारी की थी।  छापेमारी के दौरान ईडी को भारी पैमाने पर जमीन के डीड, रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेज, कई सरकारी कागजात मिले हैं।  जिसके बाद इस मामले में 7 लोगों को अरेस्ट किया था। अब इनलोगों से आज पूछताछ की जा रही है। ईडी के जोनल कार्यालय में यह पहली बार हो रहा है जब एक बार में ही 7 आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 


मालूम हो कि, जिन लोगों से पूछताछ की जा रही है उसमें बड़गाई सीआई भानु प्रताप, अफसर अली, प्रदीप खान, इम्तियाज अहमद, ताल्हा खान, फैयाज खान और मोहमद सद्दाम हुसैन का नाम शामिल हैं। सभी आरोपितों से सेना की बरियातू स्थित 4.55 एकड़ जमीन और चोसायर होम स्थित एक एकड़ जमीन की अवैध खरीद बिक्री से सम्बंधित पूछताछ की जा रही है।  ईडी ने विशेष अदालत से सभी आरोपियों से पूछताछ के लिए 5 दिनों की अनुमति मांगी थी, लेकिन अदालत ने उन्हें सिर्फ 4 दिनों तक ही पूछताछ के लिए अनुमति दी है।  जिसके बाद रिमांड की अवधि आजा यानी रविवार से शुरू हुई है। 


आपको बताते चलें कि, सभी सात आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची जेल से एजेंसी के दफ्तर लाया गया। इससे पूर्व सभी आरोपियों की मेडिकल जांच भी करायी गयी। अदालत ने सभी आरोपियों से पूछताछ के लिए चार दिनों का समय दिया है। ऐसे में चार दिनों का समय एजेंसी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. ईडी सूत्रों के मुताबिक इसी मामले में जल्द ही रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को भी समन किया जाएगा। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें