ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

32 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, हत्या मामले में दोषी को 20 साल की मिली सजा

GUMLA: कोर्ट ने 32 साल बाद अपना फैसला सुनाया है. हत्या के मामले में कोर्ट ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास, साथ ही 50 हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है. अगर जुर्माना राशि नहीं चुका

32 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, हत्या मामले में दोषी को 20 साल की मिली सजा
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GUMLA: कोर्ट ने 32 साल बाद अपना फैसला सुनाया है. हत्या के मामले में कोर्ट ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास, साथ ही 50 हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है. अगर जुर्माना राशि नहीं चुकाते है तो दो साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. इसके अलावा धारा 364 के तहत 2 साल अतिरिक्त कारावास और 2000 का जुर्माना भी लगाया है.


ADG वन दुर्गेश चंद्र अवस्थी की कोर्ट ने घाघरा थाना क्षेत्र के गुट्वा निवासी दिलराग देवी की हत्या मामले अपना फैसला सुनाया है. जिसमें कोर्ट ने आरोपी जनक महतो को दोषी मानते हुए उसे 20 साल की सजा सुनाई. मामले में सरकार की ओर से अपर लोक अभियोजक मोहम्मद जावेद हुसैन ने पैरवी की थी. मामले में मृतका के पुत्र समेत सात लोगों की गवाही हुई.


बता दें घटना 7 अक्टूबर 1991 की है. दिल राग देवी और उसका पति जागेश्वर सिंह अपने घर के बाहर दातुन कर रहे थे, उसी वक्त जनक महतो समेत अन्य आरोपी रामावतार सिंह, तूनिया सिंह, अजय सिंह, विजय सिंह और उर्मिला देवी हाथ में लाठी, डंडा और धनुष लेकर पहुंचे थे. जिसके बाद सभी लोग दंपती को जबरदस्ती उठाकर अजय और अनिल के घर के पास ले गए थे. परिजन जब दोनों को बचाने पहुंचे तो उन्हें डरा धमका कर भगा दिया गया था. तब थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी गई थी.


इस क्रम में दंपती के साथ मारपीट की गई और आंखों में पौधे से निकलने वाले दूध डालकर अंधा कर दिया गया था. जिसके बाद इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में पुलिस ने एडमिट कराया था. जहां इलाज के दौरान महिला दिलराग देवी की मौत हो गई थी. इस मामले पर मृतका के पुत्र गौतम ने घटना के पीछे का कारण जमीन विवाद बताया था.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें