ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

3 नाबालिग छात्राओं से स्कूल टीचर ने की छेड़खानी, गुस्साएं लोगों ने किया जमकर हंगामा, करीब 4 घंटे तक यातायात रहा बाधित

RANCHI: रांची में छात्राओं ने एक स्कूल टीचर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद आक्रोशित ग्रामीण परंपरागत हथियारों से लैस होकर सड़क पर उतरे और हंगामा करने लगे

3 नाबालिग छात्राओं से स्कूल टीचर ने की छेड़खानी, गुस्साएं लोगों ने किया जमकर हंगामा, करीब 4 घंटे तक यातायात रहा बाधित
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: रांची में छात्राओं ने एक स्कूल टीचर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद आक्रोशित ग्रामीण परंपरागत हथियारों से लैस होकर सड़क पर उतरे और हंगामा करने लगे। यही नहीं आक्रोशित लोगों ने थाने का भी घेराव कर दिया। आरोपी शिक्षक को हवाले करने की मांग ग्रामीण कर रहे थे और आरोपी शिक्षक को फांसी की सजा दिये जाने की भी मांग कर रहे थे।


बता दें कि मामला पिठोरिया इलाके का है जहां निश्चय मेमोरियल स्कूल के एक टीचर जनन्नाथ मिश्रा पर तीन नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। यह आरोप छात्राओं ने ही लगाया है। छात्राओं द्वारा लगाये गये आरोपों के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक जगन्नाथ मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन लोग उसे फांसी की सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। 


आरोपी शिक्षक को हवाले करने के लिए भारी संख्या में लोग सड़क पर उतर गये और हंगामा करने लगे और शिक्षक पर अविलंब कार्रवाई की मांग करने लगे। गुस्साएं लोगों ने रांची पिठौरिया मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया जिससे कुछ देर के लिए यातायात बुरी तरह से बाधित हो गया। लोगों के प्रदर्शन और हंगामे को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी लेकिन करीब 4 घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर किसी तरह जाम हटाया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें