ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

15 हजार घूस लेते डाक कर्मी गिरफ्तार, CBI ने रंगेहाथ दबोचा

JHARKHAND: सीबीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने डाल्टनगंज के मुख्य डाकघर में छापेमारी की। जहां रंगे हाथ घूस लेते डाकघर के पोस्टल असिस्टेंट को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर्मचारी से सीबीआ

15 हजार घूस लेते डाक कर्मी गिरफ्तार, CBI ने रंगेहाथ दबोचा
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JHARKHAND: सीबीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने डाल्टनगंज के मुख्य डाकघर में छापेमारी की। जहां रंगे हाथ घूस लेते डाकघर के पोस्टल असिस्टेंट को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर्मचारी से सीबीआई ने जब पूछताछ की तब उसने अपना नाम संजय बताया जो लंबे समय से मुख्य डाकघर में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। 


इनके खिलाफ घूस लेने की शिकायत सीबीआई की एंटी करप्शन यूनिट से की गयी थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने छापेमारी की और डाक कर्मी को घूस लेते रंगेहाथ दबोचा। बताया जाता है कि जीडीएस नियुक्ति के लिए 25 हजार रुपये की मांग डाक कर्मी ने की थी। शिकायत करने वाला शख्स जब 15 हजार रुपये लेकर उसे देने पहुंचा तब सीबीआई की टीम भी वहां पहुंच गयी और रंगेहाथ घूस लेते डाक कर्मी को पकड़ा गया। 


सीबीआई की रेड से डाकघर के कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। कर्मचारियों को तो पहले समझ में ही नहीं आ रहा था कि आखिर माजरा क्या है? लेकिन जब पोस्टल असिस्टेंट को गिरफ्तार कर सीबीआई की टीम अपने साथ ले जा रही थी तब पूरी बात सामने आ गयी। फिलहाल सीबीआई की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें