ब्रेकिंग
युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयारयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार

11 घंटे की पूछताछ के बाद राजीव अरुण एक्का ईडी दफ्तर से बाहर निकले, इससे पहले भी हुई थी पूछताछ

RANCHI: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के पूर्व गृह सचिव राजीव अरुण एक्का से पूछताछ की। करीब 11 घंटे की पूछताछ के बाद राजीव अरुण एक्का ईडी दफ्तर से बाहर निकले। इससे पहले स

11 घंटे की पूछताछ के बाद राजीव अरुण एक्का ईडी दफ्तर से बाहर निकले, इससे पहले भी हुई थी पूछताछ
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI:  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के पूर्व गृह सचिव राजीव अरुण एक्का से पूछताछ की। करीब 11 घंटे की पूछताछ के बाद राजीव अरुण एक्का ईडी दफ्तर से बाहर निकले। इससे पहले सोमवार को वे ईडी ऑफिस पहुंचे थे। जहां अधिकारियों ने देर शाम तक उनसे सवाल पूछे। लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 


जिसके बाद उन्हें एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी ने उनसे नेताओं और नौकरशाहों के राजदार विशाल चौधरी से संबंधों पर सवाल पूछे। विशाल के मोबाइल से बरामद वीडियो जिसमें वे मौजूद थे उसे भी दिखाया गया। विशाल के यहां से बरामद ट्रांसफर-पोस्टिंग और भुगतान से संबंधित कागजातों पर भी सवाल पूछे गए। विशाल के घर से सरकारी फाइलों की बरामदगी पर एक्का ने कहा कि ये फाइलें वहां कैसे पहुंची, यह उन्हें मालूम नहीं है। इसकी जांच करने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।


गौरतलब है कि पूर्व गृह सचिव राजीव अरुण एक्का को जांच एजेंसी ने पहले 15 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन विधानसभा के बजट सत्र की व्यस्तता का हवाला देते हुए उन्होंने 24 मार्च के बाद बुलाने का आग्रह किया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने समन भेजकर फिर पूछताछ के लिए बुलाया था।


आईएएस राजीव अरुण एक्का पर आरोप है कि उनके साथ नेताओं व नौकरशाहों के काले धन के निवेशक विशाल चौधरी से काफी मित्रवत व घनिष्ठ संबंध है। झारखंड विधानसभा में BJP विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने पिछले दिनों एक वीडियो शेयर किया था और यह आरोप लगाया था कि राजीव अरुण एक्का सरकारी फाइलें विशाल चौधरी के घर पर ही निबटाते थे। 


राजीव अरुण एक्का को पूजा सिंघल से जुड़े केस में ही ईडी ने समन जारी किया। गौरतलब है कि 24 मई 2022 को विशाल चौधरी के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी। इसके अलावे राजीव अरुण एक्का के बहनोई निशिथ केशरी के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। इन्ही मामलों में ईडी ने उनसे पूछताछ की।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें