ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में अनुमति के बगैर धार्मिक जुलूस और शोभायात्रा पर रोक

DESK : दिल्ली हिंसा के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला किया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अब यूपी में अनुमति के बगैर धार्मिक के जुलूस और शोभा यात्र

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में अनुमति के बगैर धार्मिक जुलूस और शोभायात्रा पर रोक
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : दिल्ली हिंसा के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला किया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अब यूपी में अनुमति के बगैर धार्मिक के जुलूस और शोभा यात्रा निकलने पर पाबंदी लगा दी है। योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब ऐसी किसी भी यात्रा और धार्मिक जुलूस को निकालने के पहले आयोजकों को इजाजत लेनी होगी। योगी सरकार के इस कदम को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 


उत्तर प्रदेश में अनुमति के बगैर जुलूस और धार्मिक यात्रा निकालने पर रोक को कानून व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है। सरकार का मकसद है कि ऐसी यात्राओं और जुलूस के जरिए किसी तरह की कानून व्यवस्था की समस्या ना पैदा हो। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आयोजक के इजाजत लेकर ऐसी यात्रा और जुलूस को निकाल सकते हैं लेकिन आयोजकों को एफिडेविट देना होगा कि जुलूस या यात्रा के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखा जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 


आपको बता दें कि पिछले दिनों रामनवमी और हनुमान जयंती के मौके पर देश के अंदर अलग-अलग इलाकों से हिंसा की घटनाएं सामने आई थी, लेकिन उत्तर प्रदेश में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला है लेकिन राज्य सरकार ने इसके बावजूद एहतियातन यह कदम उठाया है। उधर महाराष्ट्र सरकार ने भी शांति बनाए रखने के लिए एक बड़ा फैसला किया है। धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर लगाने से पहले राज्य सरकार से अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना अनुमति के धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर बजाया तो इसके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें