ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Uri encounter: पहलगाम हमले के बाद उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर

Uri encounter: पहलगाम में हमले के बाद उरी में घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है। सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है।

Uri encounter
उरी एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर
© File Photo
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Uri encounter: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आतंकियों ने उरी में घुसपैठ की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है। सेना और आतंकियों के बीच उरी में मुठभेड़ जारी है। वहीं सेना के जवानों ने दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।


आज यानी बुधवार को उत्तरी कश्मीर के उरी में सेना के जवानों ने एक घुसपैठ के प्रयास को विफल करते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। आतंकी..उत्तरी कश्मीर में उरी सेक्टर के अंतर्गत घुसपैठ का प्रयास कर रहे थे। हालांकि, सेना के जवानों ने आतंकियों के इस प्रयास को विफल कर दिया है। फिलहाल यहां आतंकियों और जवानों के बीच में मुठभेड़ जारी है।


भारतीय सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। एक पोस्ट में बताया गया है कि 23 अप्रैल 2025 को, लगभग 2-3 यूआई आतंकवादियों ने उरी नाला, बारामूला (उत्तरी कश्मीर में) में सरजीवन के सामान्य क्षेत्र से घुसपैठ करने की कोशिश की। सेना ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर सतर्क सैनिकों ने घुसपैठियों को चुनौती दी और उन्हें रोका, जिसके परिणामस्वरूप गोलीबारी हुई। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें