ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

सजना-संवरना बन गया बड़ी मुसीबत: पत्नी ने कराया फेसियल, तो पति ने ससुराल में ही कर दिया बड़ा कांड

एक महिला का सजना-संवरना उसके लिए आफत बन गया. ब्यूटी पार्लर से लौटकर आई पत्नी पर पति ने ससुराल में ही हमला कर दिया और चोटी काट दी. पत्नी के साज-श्रृंगार से नाराज़ पति दहेज प्रताड़ना का आरोपी भी निकला. मामला पुलिस तक पहुंच चुका है, आरोपी फरार है.

up hardoi news
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: मौका चाहे शादी-ब्याह का हो या फिर किसी दूसरे समारोह का, महिलाओं को सजना-संवरना बेहद पसंद होता है. अकसर ऐसे किसी फंक्शन से पहले महिलायें ब्यूटी पार्लर जाकर साज-श्रृंगार करती हैं. लेकिन शादी के कुछ ही महीने बाद एक महिला का फेसियल कराना पति को रास नहीं आया. पति ने अपने ससुराल में ऐसा कांड कर दिया कि सब हतप्रभ हो गये.


ये वाकया उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सामने आया है. एक पति ने अपनी पत्नी के सजने संवरने पर भारी हंगामा कर दिया. मामला ये था कि महिला की रिश्तेदारी में एक शादी थी. शादी में जाने से पहले पत्नी ब्यूटी पार्लर गई और वहां फेसियल कराया. अपना आइब्रो सेट करवाया. लेकिन यही सजना संवरना भारी मुसीबत बन गया.


पत्नी की काट डाली चोटी

दरअसल ब्यूटी पॉर्लर से सज-धज कर जब महिला अपने घर पहुंची तो उसी समय उसका पति भी ससुराल पहुंच गय़ा. अपनी पत्नी को फेसियल कराकर चमकता-दमकता देखकर वह बौखला गया. पहले तो उसने पत्नी को जमकर खरी खोटी सुनाई. इससे भी जी नहीं भरा तो उसने मारपीट शुरू कर दी. पति ने ससुराल वालों के सामने ही पत्नी की कैंची से चोटी काट डाली. दामाद की इस हरकत से हैरान ससुर ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है.


हरदोई के सरायमुल्लागंज निवासी राधाकृष्ण ने पुलिस के पास शिकायत की है. उन्होंने कहा है कि अपनी पुत्री सुमन की शादी कुछ ही महीने पहले हरपालपुर थाने के जुग्गा पुरवा के रहने वाले रामप्रकाश के साथ की थी. पिछले कुछ दिनों से सुमन अपने मायके आई हुई थी. मायके की रिश्तेदारी में शादी थी. शादी में जाने से पहले  सुमन ने ब्यूटी पार्लर जाकर फेसियल और आईब्रो ठीक कराया था.


पुलिस के पास की गयी शिकायत में कहा गया है कि शुक्रवार को पति रामप्रकाश ससुराल पहुंचा तो पत्नी के सजा-संवरा देखा. अपनी पत्नी के श्रंगार से वह ताव खा गया. पहले उसने गाली-गलौज और मारपीट की और फिर विवाद बढ़ने पर कैंची से पत्नी सुमन की चोटी काट ली. इसके बाद वह अपनी ससुराल से भाग निकला. सुमन के  पिता रामप्रकाश ने दामाद पर दहेज में फ्रिज, कूलर मांगने के लिए अक्सर पुत्री को प्रताड़ित करने और उसकी चोटी काट लेने की शिकायत थाने में की है. थानेदार के के यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


घटना के बाद फरार है दामाद

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी की चोटी काटने के बाद दामाद फरार हो गया है. उनका आरोप है कि दामाद पहले भी दहेज के लिए उनकी बेटी को मारता पीटता था. महिला के पिता का कहना है कि उसकी बेटी ब्यूटी पार्लर से सजधजकर आई थी. लेकिन दामाद को ये गंवारा नहीं हुआ और उसने सबके सामने बेटी को पीटना शुरू कर दिया. जो उसे बचाने गया दामाद ने उन लोगों से भी अभद्रता की.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें