ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का कोरोना से निधन, मीडिया जगत में शोक की लहर

DESK: देश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना की दूसरी लहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना से कई लोगों की जानें भी जा रही है। इसी बीच आज मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की ह

टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का कोरोना से निधन, मीडिया जगत में शोक की लहर
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: देश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना की दूसरी लहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना से कई लोगों की जानें भी जा रही है। इसी बीच आज मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की हार्ट अटैक से निधन हो गया है। रोहित सरदाना कोरोना से भी संक्रमित थे। टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का कोरोना से निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनकर मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।



rohit sardana

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से निधन हो गई। लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे। लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों 'आज तक' न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो 'दंगल' की एंकरिंग करते थे। रोहित सरदाना को 2018 में गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था। रोहित सरदान के निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर भी कई लोग उनके निधन पर शोक जता रहे हैं। 


बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि "श्री रोहित सरदाना जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुन अत्यंत दुःखद हूँ । प्रभु ,दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दे। ॐ शांति....वही कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने भी दुख जताया।


बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि "नि:शब्द हूँ! राष्ट्रवादी पत्रकार #रोहित_सरदाना के निधन की खबर स्तब्ध और मर्माहत करने वाला है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। ऊँ शांति! ऊँ शांति!





इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें