Train Accident: खबर यूपी के बुलंदशहर से है, जहां ट्रेन हादसा हुआ है। बुलंदशहर में खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गये। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन अचानक डिरेल हो गई और पटरी से उतरकर डिब्बे पलट गए।
ये हादसा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर हुआ। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात करीब साढ़े 12 बजे बैलेंस बिगड़ने के कारण हुआ। हादसे होते ही जानकारी लोको पायलट ने रेल अधिकारियों को फोन करके दी। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
रेलवे के टेक्निकल ऑफिसर और कर्मचारी रेलवे लाइन और बोगियों की मरम्मत करने में जुटे हैं। ये मालगाड़ी टूडला से आ रही थी कि हादसे का शिकार हो गई। अलीगढ़ के सीनियर DSTE अनिल कुमार ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।






