ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

मौत को करीब से देखकर निर्भया के दोषियों की कांपी रूह, तिहाड़ में हुआ फांसी का ट्रायल

DELHI: निर्भया के गुनहगारों को 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा. तिहाड़ जेल में दोषियों को सूली पर लटकाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. गुनहगारों को फांसी

मौत को करीब से देखकर निर्भया के दोषियों की कांपी रूह, तिहाड़ में हुआ फांसी का ट्रायल
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: निर्भया के गुनहगारों को 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा. तिहाड़ जेल में दोषियों को सूली पर लटकाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. गुनहगारों को फांसी देने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन आखिरी चरण की तैयारियों में जुटा है. तिहाड़ में फांसी का ट्रायल भी किया गया है.


सोमवार को जेल के अंदर चारों दोषियों को फांसी पर लटकाने की रिहर्सल की गई ताकि सभी जरूरी व्यवस्थाओं को पुख्ता किया जा सके. तिहाड़ जेल में तीसरी बार जेल प्रशासन ने डमी एग्जिक्यूशन किया ताकि फांसी पर लटकाने के जरूरी चीजों को टेस्ट किया जा सके. जेल प्रशासन ने दोषियों के वजन के बराबर गेहूं और बालू के बोरे लटकाकर फांसी का रिहर्सल किया. अधिकारियों के मुताबिक ये ट्रायल आगे भी किया जाएगा.


दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए तीन दिन बाद जल्लाद भी आ जाएगा. वहीं मौत को करीब देखकर निर्भया के गुनहगारों की बेचैनी साफ तौर पर दिख रही है. अंतिम वक्त में गुनहगार अपने परिवार के लोगों से मिल रहे हैं. दोषी अक्षय कुमार सिंह की पत्नी और मां ने जेल में मुलाकात की है.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें