ब्रेकिंग
नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त

Tatkal ticket booking: 9:45 या 9:55, कंफर्म तत्काल टिकट के लिए कौन सी टाइमिंग है सही?

Tatkal ticket booking: भारतीय रेलवे की तत्काल टिकट सेवा उन यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद है, जिन्हें अचानक यात्रा करनी पड़ जाती है। यह सुविधा आईआरसीटीसी(IRCTC) की वेबसाइ

Tatkal ticket booking: 9:45 या 9:55, कंफर्म तत्काल टिकट के लिए कौन सी टाइमिंग है सही?
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Tatkal ticket booking: भारतीय रेलवे की तत्काल टिकट सेवा उन यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद है, जिन्हें अचानक यात्रा करनी पड़ जाती है। यह सुविधा आईआरसीटीसी(IRCTC) की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन उपलब्ध है, साथ ही यात्री इसे रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से भी बुक कर सकते हैं।


तत्काल टिकट बुकिंग की समय-सीमा

एसी क्लास (AC Class): बुकिंग सुबह 10:00 बजे शुरू होती है।

स्लीपर क्लास (Sleeper Class): बुकिंग सुबह 11:00 बजे शुरू होती है।

तत्काल टिकट केवल यात्रा की तारीख से एक दिन पहले ही बुक की जा सकती है।


कंफर्म टिकट क्यों नहीं मिलती?

तत्काल टिकट में सीटें सीमित होती हैं, जबकि यात्री अधिक होते हैं। इसके अलावा, बुकिंग के समय की गई छोटी-छोटी गलतियाँ, जैसे लेट लॉगिन करना या समय से पहले लॉगिन कर लेना, भी टिकट कंफर्म होने में बाधा बनती हैं।


सही समय पर लॉगिन करना बेहद जरूरी है

IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर अगर आप सही समय पर लॉगिन करते हैं, तो कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

एसी क्लास के लिए: सुबह 9:55 बजे लॉगिन करें।

स्लीपर क्लास के लिए: सुबह 10:55 बजे लॉगिन करें।


कई लोग 9:45 या 10:45 बजे लॉगिन कर लेते हैं, लेकिन अगर बुकिंग खुलने से 15 मिनट तक कोई ट्रांजेक्शन नहीं होता, तो आईआरसीटीसी साइट आपका लॉगिन एक्सपायर कर देती है। अगर आपका लॉगिन ठीक 10 बजे से पहले एक्सपायर हो गया, तो दोबारा लॉगिन करने में समय लग सकता है, और तब तक सारी सीटें बुक हो चुकी होती हैं।


इसके अलावा, बुकिंग खुलते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ जाता है, जिससे लॉगिन करना और भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए हमेशा 5 मिनट पहले लॉगिन करना सबसे सही रणनीति है। तत्काल टिकट बुकिंग में सफलता पाने के लिए सिर्फ तेज़ी ही नहीं, सही टाइमिंग और सटीकता भी ज़रूरी है। सही समय पर लॉगिन करने और सावधानी से जानकारी भरने से आप आसानी से कंफर्म टिकट पा सकते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें