ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Tahawwur Rana: कुछ ही घंटों में भारत पहुंचेगा मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा, NIA करेगी पूछताछ

Tahawwur Rana:26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के प्रमुख आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जांच एजेंसी NIA और खुफिया एजेंसी RAW की एक संयुक्त टीम राणा को लेकर स्पेशल फ्लाइट से भारत आ रही है।

Tahawwur Rana
कुछ ही घंटों में भारत पहुंचेगा मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Tahawwur Rana: 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के प्रमुख आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जांच एजेंसी NIA और खुफिया एजेंसी RAW की एक संयुक्त टीम राणा को लेकर स्पेशल फ्लाइट से भारत आ रही है। उसके गुरुवार दोपहर तक भारत पहुंचने की संभावना है।


एक टीम अमेरिका गई है और राणा को भारत लाने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के साथ सभी कागजी कार्रवाई और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की। फिर उसे वहां से लेकर रवाना हो गई। प्रत्यर्पण से बचने के राणा के आखिरी प्रयास के विफल होने के बाद उसे भारत लाया जा रहा है, क्योंकि अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों ने उसके आवेदन को खारिज कर दिया था।


राणा के भारत आने के बाद कुछ दिनों तक NIA की कस्टडी में रहने की संभावना है। इसके बाद उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि 26 नवंबर 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों के एक समूह ने अरब सागर में समुद्री मार्ग से मुंबई में घुसपैठ करने के बाद एक रेलवे स्टेशन, दो आलीशान होटलों और एक यहूदी केंद्र पर हमला किया था।


साल 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों में छह अमेरिकियों समेत कुल 166 लोग मारे गए थे। इन हमलों को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अंजाम दिया था। नवंबर 2012 में, पाकिस्तानी समूह के एकमात्र जीवित आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को पुणे की यरवदा जेल में फांसी दे दी गई थी। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने कहा कि राणा ने हेडली को भारत के लिए वीजा दिलाने में मदद की थी। फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस' में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि उनके प्रशासन ने ‘दुनिया के सबसे बुरे व्यक्ति' राणा को ‘भारत में न्याय का सामना करने के लिए' प्रत्यर्पित करने की मंजूरी दे दी है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें